
मुंबई: 12 बजे के बाद ही खुलेंगे अधिकतर वैक्सीनेशन सेंटर्स, चेक कर लें BMC की लिस्ट
AajTak
गुरुवार को मुंबई में कई वैक्सीनेशन सेंटर्स 12 बजे के बाद ही खुल पाएंगे. ऐसे में किस सेंटर पर किस तरह की सुविधा है, उसके लिए बीएमसी ने ये लिस्ट जारी की है...
महाराष्ट्र में कोरोना का संकट लगातार जारी है और अभी भी यहां पर देश में सबसे अधिक कोरोना के केस आ रहे हैं. बीते दिन भी महाराष्ट्र में 62 हज़ार से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए, जबकि मुंबई में भी 3 हजार से ज्यादा कोविड केस आए. गुरुवार को मुंबई में कई वैक्सीनेशन सेंटर्स 12 बजे के बाद ही खुल पाएंगे. ऐसे में किस सेंटर पर किस तरह की सुविधा है, उसके लिए बीएमसी ने ये लिस्ट जारी की है... Most centres to open post 12 PM except the ones in @mybmcWardGN List of govt & public vaccination centres which will #vaccinate 45+s who booked slots online. NO WALK-IN for anyone except HCW, FLW & people due for the second dose of #covaxin #MyBMCVaccinationUpdate https://t.co/A7oQSmfetq pic.twitter.com/djnY4PqWo6
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










