
मुंबई: होटल में फ्रिज के नॉर्मल टेंपरेचर में रखी हुई थी कोरोना वैक्सीन, मेयर के छापे के बाद बवाल
AajTak
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने रविवार को अंधेरी के एक होटल में छापेमारी की और वहां निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करते हुए एक सामान्य फ्रिज में नॉर्मल टेंपरेचर में रखी गई कोरोना वैक्सीन बरामद की.
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने रविवार को अंधेरी के एक होटल में छापेमारी की और वहां निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करते हुए एक सामान्य फ्रिज में नॉर्मल टेंपरेचर में रखी गई कोरोना वैक्सीन बरामद की. मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि कोवैक्सीन की खुराक को सील कर दिया गया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं. "द ललित"या पंचतारांकित हॉटेलमधील लसीकरण केंद्राची महापौर किशोरी पेडणेकर यांनी आज पाहणी केली.या पाहणी दरम्यान लस ठेवण्यासाठी असलेल्या शीत पेट्याचे व्यवस्थित परिरक्षण होत नसल्याचे महापौरांच्या निदर्शनास आले.@AUThackeray @mybmc pic.twitter.com/7LKAmrskHy रविवार को मेयर किशोरी पेडनेकर ने अंधेरी ईस्ट के द ललित होटल में छापेमारी की, इस दौरान बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कुछ अधिकारी उनके साथ थे. बाद में पत्रकारों से बात करते हुए पेडनेकर ने कहा कि होटल और स्थानीय निजी अस्पताल के बीच गठजोड़ है. यहां पर करीब 500 लोगों को टीका लगाया गया था.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










