
मुंबई हिट एंड रन केस: आरोपी मिहिर शाह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
AajTak
मिहिर शाह को पुलिस ने 9 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था. उस पर हिट एंड रन का आरोप है. पुलिस के अनुसार जिस समय हादसा हुआ था उस समय मिहिर शराब के नशे में था.
मुंबई हिट एंड रन के आरोपी मिहिर शाह को मंगलवार को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने मिहिर को 9 जुलाई को गिरफ्तार किया था. मिहिर पर आरोप है कि उसने अपनी BMW से एक स्कूटर को टक्कर मारी थी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी.
मिहिर की उम्र 24 साल है और वो राजेश शाह का बेटा है. जो महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता हैं. इस घटना के बाद राजेश शाह को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया.
ये दुर्घटना 7 जुलाई को हुई थी, जब एक BMW कार ने स्कूटर पर सवार दो लोगों को 'एनी बेसेंट रोड वर्ली' में टक्कर मारी थी. जिसमें महिला स्कूटर के साथ 1.5 किलोमीटर तक घिसटते हुए गई थी और इस दौरान उसकी मौत हो गई थी. मृत महिला का नाम कावेरी नाखवा था. जिस समय कार ने स्कूटर को टक्कर मारी उस समय कावेरी के साथ उनके पति प्रदीप भी थे. जो इस सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे.
ड्राइविंग सीट पर था मिहिर
जब कार ने स्कूटर को टक्कर मारी तब कथित तौर पर मिहिर शाह ही गाड़ी चला रहा था और इस दौरान उसका ड्राइवर राजर्षि बिदावत बगल वाली सीट पर बैठा था. पुलिस के अनुसार कथित तौर पर जैसे ही घटना हुई मिहिर के पिता के कहने पर राजर्षि बिदावत, सीट बदलकर ड्राइवर की सीट पर आ गया.
इस घटना के बाद मिहिर शाह ने पुलिस से बचने के लिए अपनी दाढ़ी को कटवा लिया और पूरी तरह से भेष बदलकर पुलिस की निगाहों को चकमा देने का प्रयास करने लगा. इन तमाम कारनामों के बावजूद भी वो पुलिस की निगाहों से बच नहीं पाया और 9 जुलाई को पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










