
मुंबई हिट एंड रन केस: आरोपी मिहिर के पिता पर शिवसेना का एक्शन, पार्टी ने छिनी पोस्ट
AajTak
महाराष्ट्र के वर्ली में सामने आये हिट एंड रन मामले के आरोपी मिहिर के पिता राजेश शाह को शिवसेना (शिंदे गुट) ने पार्टी के पद से हटा दिया है.
पिछले दिनों महाराष्ट्र (Maharashtra) के वर्ली में सामने आये हिट एंड रन मामले में नया अपडेट आया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी मिहिर के पिता राजेश शाह पर शिवसेना (शिंदे गुट) ने एक्शन लिया है. राजेश शाह, शिवसेना (शिंदे गुट) में उपनेता के पद पर कार्यरत थे, उन्हें पद से हटा दिया गया है. आरोपी मिहिर के पिता राजेश शाह पालघर जिले में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पदाधिकारी हैं.
क्या है पूरा मामला?
वर्ली इलाके में एट्रिया मॉल के पास रविवार को सुबह 7 बजे एक बेकाबू बीएमडब्लू कार ने स्कूटी सवार मछुआरा दंपति प्रदीप नखवा और कावेरी नखवा को टक्कर मार दी. हादसे के बाद आरोपी ने कार नहीं रोकी और करीब 100 मीटर तक महिला कार के बोनट पर लटकी रही और सड़क पर गिर गई. हादसे में महिला की मौत हो गई है. घटना के बाद से आरोपी मिहिर शाह फरार है. पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त आरोपी मिहिर शाह कार चला रहा था, जबकि उसके बार ड्राइवर राजऋषि बिदावत बैठा था.
कार को छोड़कर फरार हुआ मिहिर
पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद मिहिर भागने से पहले अपनी कार को बांद्रा में छोड़ दिया था और ड्राइवर राजऋषि को कला नगर के पास छोड़ दिया था. इसके बाद राजऋषि भी ऑटो-रिक्शा लेकर बोरीवली आ गया था. साथ ही शुरुआती जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि जिस कार से हादसा हुआ है, उसका बीमा नहीं है. कार के इंश्योरेंस की समय सीमा खत्म हो चुकी थी.
पार्टी करके निकला था मिहिर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










