
मुंबई हिट एंड रन: आरोपी ने जहां शराब पी, वहां चला बुलडोजर... शिवसेना उद्धव गुट ने पूछा- 3 दिन क्यों छिपाया?
AajTak
मुंबई के वर्ली इलाके में 7 जुलाई को तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी थी. हादसे के बाद आरोपी मिहिर शाह ने कार नहीं रोकी और करीब 100 मीटर तक महिला बोनट पर लटकी रही फिर सड़क पर गिर गई और उसकी मौत हो गई है. कार में बगल की सीट पर ड्राइवर भी बैठा था.
मुंबई के वर्ली हिट एंड रन केस में भले तीन दिन बाद मुख्य आरोपी मिहिर शाह गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन सवालों का सिलसिला नहीं थम रहा है. इस बीच, बीएमसी भी एक्शन मोड में आ गया है. बुधवार को बीएमसी की टीमें उस बार पहुंचीं, जहां आरोपी और उसके दोस्तों ने शराब पी थी. बीएमसी ने बार में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है. टीम के कर्मचारी औजारों के साथ अंदर घुसे हैं. इधर, कांग्रेस के बाद अब शिवसेना (उद्धव गुट) ने भी सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपी लड़के को जानबूझकर तीन दिन तक छिपाकर रखा था, ताकि मेडिकल एग्जामिन में शरीर में एल्कोहल ना पाया जा सके.
सवाल यह भी किया जा रहा है कि हादसे के बाद मिहिर तीन दिन तक कहां छिपा था और मुंबई पुलिस को वो कैसे मिला. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मिहिर के दोस्त ने जैसे ही फोन ऑन किया तो जांच टीम ने लोकेशन ट्रेस कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
महिला को कार से टक्कर मारने के बाद भाग गया था मिहिर
7 जुलाई को वर्ली इलाके में एट्रिया मॉल के पास तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी थी. हादसे के बाद आरोपी मिहिर शाह ने कार नहीं रोकी और करीब 100 मीटर तक महिला बोनट पर लटकी रही फिर सड़क पर गिर गई और उसकी मौत हो गई है. कार में बगल की सीट पर ड्राइवर भी बैठा था. घटना के बाद आरोपी मिहिर ने अपने पिता को फोन किया और कार को बांद्रा इलाके में छोड़कर फरार हो गया. आरोपी के पिता पालघर में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के पदाधिकारी हैं.
शिवसेना ने क्या सवाल उठाए...
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, सरकार की तरफ से आरोपी को बचाने की कोशिश चल रही है. जो लड़के का बाप है, उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड चेक कर लीजिए. लड़के का बाप शिवसेना शिंदे गुट का नेता है. उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड पुलिस के पास नहीं होगा तो हम दे देंगे. संजय राउत ने पूछा- यह (आरोपी का पिता) मुख्यमंत्री का खास आदमी कैसे बना? जिसका संबंध अंडरवर्ल्ड से कैसा है? आरोपी लड़का नशे में था और यह नशा मेडिकल रिकॉर्ड में नहीं आना चाहिए, इसलिए उसको तीन दिन तक फरार किया गया. उसको छुपाया गया और बाद में उसे गिरफ्तार किया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










