
मुंबई हमले से लेकर पुलवामा अटैक के गुनहगारों तक, अभी पाकिस्तान में जिंदा हैं भारत के ये दुश्मन आतंकी
AajTak
भारत ने PAK पर हमला कर आतंकी संगठनों की कमर तोड़कर रख दी. पाकिस्तान में भारत के एक दो दुश्मन नहीं बल्कि कई ऐसे आतंकी छुपे बैठे हैं, जो हर वक्त भारत के खिलाफ साजिशें रचते हैं. आइए आपको बताते हैं कि इंडिया के कौन-कौन वॉन्टेड आतंकी पाकिस्तान में पनाह लिए बैठे हैं?
India's Most Wanted Terrorist: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है. भारत ने पिछले मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात पाकिस्तान में मौजूद लश्कर, जैश और हिज्बुल के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की और उनके ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया. इस हमले ने आतंकी संगठनों के आकाओं की कमर तोड़कर रख दी. पाकिस्तान में भारत के एक दो दुश्मन नहीं बल्कि कई ऐसे आतंकी छुपे बैठे हैं, जो हर वक्त भारत के खिलाफ साजिशें रचते हैं. आइए आपको बताते हैं कि इंडिया के कौन-कौन वॉन्टेड आतंकी पाकिस्तान में पनाह लिए बैठे हैं?
आतंकी हाफिज सईद 5 जून 1950 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा में पैदा हुआ. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा का मुखिया है. 10 दिसंबर 2008 को संयुक्त राष्ट्र ने हाफिज सईद को वैश्वक आतंकी घोषित किया था. हाफिज सईद भारत में हुए कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड रहा है. 22 दिसंबर 2000 का लाल किला हमला, 1 जनवरी 2008 का रामपुर हमला, 26 नवंबर 2008 का मुंबई हमला, 5 अगस्त 2015 को जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ के काफिले पर हमले में उसका हाथ रहा है. इतना ही नहीं, हाफिज सईद पर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने, आतंकी घटनाओं को अंजाम देने और टेरर फंडिंग का आरोप है. अप्रैल 2022 में पाकिस्तान की अदालत ने हाफिज सईद को 31 साल जेल की सजा सुनाई थी. हालांकि, माना जाता है कि पाकिस्तान ने ऐसा फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की ब्लैक लिस्ट में जाने से बचने के लिए किया था.
आतंकी मसूद अजहर 10 जुलाई 1988 को पैदा हुआ मसूद अजहर पाकिस्तान की जमीन से जैश-ए-मोहम्मद नाम का आतंकी संगठन चलाता है. इस संगठन ने भारत में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है. 1 मई 2019 को संयुक्त राष्ट्र ने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किया था. अक्टूबर 2001 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा परिसर में हमला, दिसंबर 2001 का संसद हमला, जनवरी 2016 में पठानकोट में हमला जैश के आतंकियों ने ही किया था. 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले के बाद भारत ने बालाकोट में जैश के ठिकाने पर एयरस्ट्राइक की थी.
आतंकी जकी-उर-रहमान लखवी हाफिज सईद का करीबी जकी-उर-रहमान लखवी लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर और संस्थापक सदस्यों में रहा है. 26/11 के मुंबई हमलों में भी लखवी का हाथ रहा है. दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने लखवी को वैश्विक आतंकी घोषित किया था. हाफिज सईद के साथ ही लखवी भी लाल किला हमला, रामपुर हमला और बीएसएफ के काफिले पर हमले में शामिल रहा है. मुंबई हमले में भूमिका होने पर अगस्त 2009 को लखवी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, लखवी पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और ओकारा जिले में रहता है.
आतंकी जफर इकबाल जफर इकबाल उर्फ जमालदीन जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है. उसका जन्म 4 अक्टूबर 1953 में हुआ था. लेकिन अब वो पाकिस्तान में रहता है. संयुक्त राष्ट्र ने जफर इकबाल को ग्लोबल टेररिस्ट की लिस्ट में डाला हुआ है. वो लाहौर में मस्जिद अल-कदेसिया के पास रहता है. जफर इकबाल ने भारत में, खासकर जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है. वो हरकत-उल-जिहाद-ए-इस्लामी नाम के आतंकी संगठन का कमांडर है. भारत में इस संगठन पर प्रतिबंध भी है.
आतंकी सैयद सलाहुद्दीन हिजबुल मुजाहिदीन का चीफ सैयद सलाहुद्दीन को देखा गया है. जानकारी के मुताबिक, उसे रावलपिंडी में आतंकी इम्तियाज को दफनाने के दौरान देखा गया. पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के रहने वाले आतंकी बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम की पाकिस्तान में अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी कर हत्या कर दी. वह हिजबुल मुजाहिदीन से ही जुड़ा हुआ था. इम्तियाज आलम को भारत सरकार ने यूएपीए के प्रावधानों के तहत आतंकी घोषित कर रखा था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







