
मुंबई से बिहार जाने वाली ट्रेन से गिरे तीन यात्री, मौके पर ही दो की मौत, एक अस्पताल में भर्ती
AajTak
मुंबई से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस से नासिक के पास तीन यात्री गिर गए, जिनमें दो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है. दीपावली और बिहार चुनाव के बीच भीड़भाड़ के चलते हादसे की आशंका जताई जा रही है. नासिक रोड पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में बड़ा हादसा हो गया. नासिक रोड रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर तीन यात्री ट्रेन से गिर गए, जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. अभी स्पष्ट नहीं है कि यात्री त्यौहार मनाने के लिए जा रहे थे या आने वाले बिहार चुनाव के मतदान में शामिल होने के लिए - इसकी जांच चल रही है.
सूचना मिलते ही नासिक रोड पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लिया. पुलिस के अनुसार, यह हादसा भुसावल जाने वाली पटरी के किलोमीटर 190/1 और 190/3 के बीच हुआ. दोनों मृतक युवकों की उम्र 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है. वहीं तीसरे यात्री को गंभीर हालत में जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें: दिवाली-छठ पर घर जाने स्टेशनों पर 2 KM लंबी कतारें, ट्रेनों के टॉयलेट में बैठकर यात्रा
फिलहाल तीनों यात्रियों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि भीड़भाड़ के कारण यात्री ट्रेन से गिर गए.
दिवाली मनाने जा रहे थे या मतदान के लिए, की जा रही जांच
दीपावली के सीजन में उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है. अधिकारियों के अनुसार, यह भी जांच की जा रही है कि क्या यात्री अपने गांव त्योहार मनाने जा रहे थे या फिर बिहार चुनाव में मतदान के लिए सफर कर रहे थे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







