
मुंबई से गुजरात आ रहा 1.26 करोड़ का ड्रग्स पकड़ा, दो नाइजीरियन करने जा रहे थे डिलीवरी
AajTak
गुजरात पुलिस की स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) ने ड्रग्स स्मगलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी मुंबई से वलसाड के वापी में ड्रग्स की डिलीवरी करने आए थे. पुलिस ने इनके पास से 252 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की, जिसकी कीमत 1.26 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
गुजरात पुलिस की स्टेट मॉनिटरिंग सेल (एसएमसी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.26 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ दो नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों आरोपी मुंबई से गुजरात के वलसाड के वापी में ड्रग्स की डिलीवरी करने आए थे. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.
गुजरात की समुद्री सीमा से पहले भी कई बार बड़ी मात्रा में ड्रग्स पकड़ी गई है, लेकिन अब राज्य पुलिस सीधे राज्य के भीतर ड्रग्स सप्लाई पर नजर बनाए हुए है. एसएमसी को पुलिस स्टेशन का स्थायी दर्जा मिलने के बाद से यह दूसरा बड़ा मामला है, जिसमें विदेशी ड्रग्स तस्करों के साथ करोड़ों रुपये के ड्रग्स की जब्ती हुई है. पिछले महीने भी एसएमसी ने एक नाइजीरियन महिला को 1.5 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था.
यह भी पढ़ें: सॉफ्ट टॉयज में करोड़ों का ड्रग्स! डार्क वेब के जरिए अमेरिका, कनाडा और थाईलैंड से हो रही थी तस्करी, पार्सल की जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
एसएमसी को सूचना मिली थी कि दक्षिण गुजरात में भारी मात्रा में ड्रग्स की डिलीवरी होने वाली है. इस आधार पर पुलिस ने छापेमारी और तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान वलसाड के वापी में दो नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी एक टैक्सी पासिंग कार में थे. उनकी पहचान केलीचीकु फ्रांसिस और अकीमवानमी डेविड के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र में रह रहे थे.
मुंबई से ऑपरेट हो रहा था नेटवर्क

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










