
मुंबई: साकीनाका में स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं 11 दमकल गाड़ियां
AajTak
हादसे के बारे में जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की करीब दर्जन भर गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की गई.
महाराष्ट्र (Maharashtra) में मुंबई के साकीनाका इलाके में शनिवार तड़के आग लगने की जानकारी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, एक वाजिद अली कंपाउंड के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई. हादसे के बारे में जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की करीब दर्जन भर गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की गई. राहत की है कि इस घटना में किसी के घायल या फंसे होने की कोई खबर नहीं है.
मिली जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 6 बजे लगी. स्क्रैप मैटेरियल और प्लास्टिक होने के चलते देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. फायर ब्रिगेड की तरफ से इसे लेवल 3 का कॉल दिया गया है.
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया, "शनिवार सुबह एक परिसर में स्थित स्क्रैप और प्लास्टिक सामग्री के गोदामों में भीषण आग लग गई. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है."
फायर ब्रिगेड ने अपडेट में कहा, "आग ने ग्राउंड फ्लोर के 1,000 x 500 वर्ग फीट के क्षेत्र और आंशिक रूप से एक मंजिला संरचना को प्रभावित किया है. आग बुझाने के लिए 10 छोटी नली लाइनें, 11 दमकल गाड़ियां, नौ जेट टैंक, हवाई कार्य प्लेटफॉर्म और अन्य सहायकों को मौके पर भेजा गया."
(एजेंसी के इनपुट के साथ)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










