
मुंबई: सहकर्मी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट पहुंचे कई रेलवे कर्मचारी, रद्द करनी पड़ी 147 ट्रेनें
AajTak
मुंबई में शनिवार को भायखला और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के बीच सेंट्रल और हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में देरी होने की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. सेवाएं इसलिए प्रभावित हुई क्योंकि कई रेलवे कर्मचारी (मोटरमैन) अपने सहकर्मी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे.
आपने अक्सर सुना या देखा होगा कि खराब मौसम या विरोध प्रदर्शनों की वजह से रेल सेवाएं कई बार प्रभावित होती है, जो बेहद सामान्य बात है. लेकिन मुंबई में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां लोकल की 88 ट्रेनों समेत कुल 147 ट्रेनों की सेवाओं को रद्द करना पड़ा और उसके पीछे की वजह कोई मौसम या विरोध प्रदर्शन नहीं थे.
दरअसल शनिवार शाम को मुंबई की भायखला और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के बीच सेंट्रल और हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में देरी होने लगी, जिससे यात्री परेशान हो गए. इसके बाद जब लोगों ने रेलवे की सर्विस प्रभावित होने की वजह जानने की कोशिश की और जो कारण सामने निकलकर आया वो हैरान करने वाला था. पता चला कि कई कर्मचारी (मोटरमैन) अपने सहकर्मी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट गए हुए हैं जिसकी वजह से सेवाएं प्रभावित हुई हैं.
सहकर्मी के निधन पर श्मशान घाट पहुंचे कर्मचारी
घटना से ये सवाल उठ रहे हैं कि कहीं यह सुनियोजित विरोध प्रदर्शन तो नहीं था? क्योंकि अतीत में मोटरमैन काम के अत्यधिक दबाव का मुद्दा उठा चुके हैं. शाम के व्यस्त समय में सेवाओं में देरी के कारण बड़ी संख्या में यात्री सीएसएमटी और अन्य स्टेशनों पर फंसे रहे और उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
एक अधिकारी ने बताया, 'सेवाओं में देरी हुई क्योंकि कई मोटरमैन कल्याण में अपने सहयोगी मुरलीधर शर्मा के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे, जिनकी शुक्रवार को पटरी पार करते समय बायकुला और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशनों के बीच मौत हो गई थी.' उन्होंने बताया कि शर्मा का अंतिम संस्कार दोपहर को होना था लेकिन इसमें शाम पांच बजे तक की देरी हो गई.
147 ट्रेनें हुई रद्द

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










