
'मुंबई लौटूंगा तो गिरफ्तार हो जाऊंगा, मेरी जान को खतरा...', कुणाल कामरा ने कोर्ट में दी अर्जी
AajTak
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल (Kunal Kamra) ने पिछले दिनों हुए विवाद के बाद अपनी जान को खतरा है. उन्होंने कहा,
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने पिछले दिनों हुए विवाद के बाद अपनी जान को खतरा है. उन्होंने कहा, "मैं विल्लुपुरम (तमिलनाडु) का रहने वाला हूं. अगर मुंबई वापस आऊंगा तो मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा, शिवसेना कार्यकर्ताओं से मेरी जान को खतरा है." कुणाल कामरा ने मद्रास हाई कोर्ट से ट्रांजिट अग्रिम जमानत की मांग की है. अदालत ने दोपहर याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है.
कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी के मामले में ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. चीफ जस्टिस की बेंच के समक्ष मामले की तत्काल सुनवाई के लिए उल्लेख किया गया. कुणाल कामरा के वकील ने हाई कोर्ट को बताया है कि उनके स्टैंड अप एक्ट में की गई टिप्पणियों के लिए उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.
क्या है पूरा मामला?
अपनी टिप्पणियों और हाजिरजवाबी से लोगों को हंसाने वाले कुणाल कामरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म 'दिल तो पागल है' के गीत पर पैरोडी बनाया था. इस गीत के जरिये उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तीखे कमेंट किए थे. यही कमेंट शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरे थे.
इस वीडियो के वायरल होते ही शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता उग्र हो गए थे. वीडियो सामने आते ही शिवसैनिक नाराज हुए और उन्होंने रविवार को मुंबई के खार इलाके में स्थित स्टूडियो और होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की. इस बीच कुणाल कामरा के खिलाफ MIDC पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई. शिंदे सेना विधायक मुराजी पटेल ने शिकायत दर्ज कराई.
यह भी पढ़ें: Kunal Kamra Controversy: 'इसको शिवसेना की भाषा में प्रसाद देने का टाइम आ गया है', शिंदे की पार्टी के मंत्री ने कुणाल कामरा को दी धमकी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










