
मुंबई लोकल में यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगेंगे आधुनिक ऑडियो अलर्ट सिस्टम, ऐसे करेंगे काम
AajTak
मुंबई लोकल ट्रेन से हर रोज बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे द्वारा लोकल ट्रेनों में ऑडियो अलर्ट सिस्टम स्थापित करने का निर्णय लिया गया है. आइए जानते हैं कैसा काम करेगा ये सिस्टम.
मुंबई में यात्रा करने के लिए लोकल ट्रेन को सबसे कारगर माना जाता है. मुंबई के लिए लोकल ट्रेन लाइफ लाइन मानी जाती है. हर रोज़ लोकल ट्रेन से लाखों लोग यात्रा करते हैं और अपने-अपने काम और निर्धारित जगहों पर पहुंचते हैं. ऐसे में मुंबई में लोकल ट्रेन से यात्रा करना किफ़ायती और सुरक्षित भी माना जाता है.
लोकल ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे द्वारा हर मुमकिन कोशिश की जाती है. ऐसे में यात्री सुरक्षा बढ़ाने और मानवीय त्रुटियों के कारण होने वाली लोकल ट्रेन दुर्घटनाओं, टकरावों और पटरी से उतरने की घटनाओं को रोकने के लिए, मध्य रेलवे लोकल ट्रेनों के ड्राइविंग कैब यानी ईएमयू रेक में ऑडियो अलर्ट सिस्टम स्थापित करने जा रहा है.
मुंबई की लोकल ट्रेनों में बढ़ेगी महिलाओं की सुरक्षा, टॉक बैक सिस्टम समेत इन सुविधाओं के लिए काम शुरू
लाल सिग्नल के बारे में चेतावनी देगा सिस्टम इस सिस्टम के लगने से लोगों की सुरक्षा बेहद अधिक बढ़ जाएगी. यह सिस्टम मोटरमैन के कोच के अंदर लगाया जाएगा. यह अलर्ट सिस्टम लोकल ट्रेन संचालन के दौरान लाल सिग्नल के बारे में चेतावनी देगा. लोकल ट्रेनों के मोटरमैन कोच के अंदर अगले रेलवे सिग्नल के लाल होने का संकेत देने के लिए ऑडियो अलर्ट डिवाइस लगाए जा रहे हैं.
ऐसे काम करेगा ऑडियो सिस्टम ये अलर्ट सिस्टम डिवाइस अभी तक 151 ईएमयू रेक में से 90 ईएमयू रेक में लगा दिए गए हैं. यह ऑडियो अलर्ट डिवाइस निम्नानुसार कार्य करेगा. ट्रेन के "पीले" सिग्नल से गुजरने के बाद, एक ऑडियो अलर्ट दिया जाएगा जिसमें कहा जाएगा कि "अगला सिग्नल लाल है, सावधान रहें" . यह पूरा सिस्टम जीपीएस की मदद से चलेगा. ऑडियो अलर्ट सिस्टम लगने से दुर्घटनाओं में भी काफ़ी कमी आएगी और यात्रा भी अधिक सुरक्षित हो जाएगी. साथ ही रेलवे लाइन पर एसपीएडी (सिग्नल पासिंग एट डेंजर) घटनाओं और दुर्घटनाओं को रोकने में काफ़ी मदद मिलेगी.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








