
मुंबई: लाउडस्पीकर से अजान पर एक्शन, दो मस्जिदों के खिलाफ मामला दर्ज
AajTak
मुंबई में लाउड स्पीकर से अजान देने पर दो मस्जिदों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर मामला दर्ज हुआ है. बांद्रा में नूरानी मस्जिद और सांताक्रूज में लिंक रोड पर मुस्लिम कब्रिस्तान मस्जिद के ट्रस्टियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
मुंबई पुलिस ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर दो मस्जिदों के ट्रस्टियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बांद्रा में नूरानी मस्जिद और सांताक्रूज में लिंक रोड पर मुस्लिम कब्रिस्तान मस्जिद के ट्रस्टियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मुंबई पुलिस ने कहा है कि सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर कार्रवाई की जाएगी. दिन के समय निर्धारित डेसिबल नियमों का पालन करना अनिवार्य है.
सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पालन नहीं हुआ दरअसल, बांद्रा में नूरानी मस्जिद के मैनेजमेंट ने सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पालन नहीं किया था. बांद्रा पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. मुंबई की सांताक्रूज पुलिस ने लिंक रोड स्थित कबीरस्तान मस्जिद से जुड़े लोगों के खिलाफ भी नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है.
मौके पर पहुंचकर साउंड सिस्टम जब्त पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह बांद्रा की नूरानी मस्जिद में लाउडस्पीकर से अजान दी गई. सुबह छह बजे से पहले लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं करने के पुलिस के एक दिन पहले निर्देश देने के बावजूद सुबह की अजान के लिए मस्जिद में लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल किया गया. दोपहर बाद सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए लाउडस्पीकर पर जोर-जोर से अजान दी गई. पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया.
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने की अपील मस्जिद प्रबंधन और पुलिस ने इस मुद्दे पर चर्चा की. इस समय पुलिस ने सभी से सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने की अपील की है. मस्जिद प्रबंधन ने पुलिस को आश्वासन दिया है कि मस्जिदों द्वारा सुबह की अजान के दौरान लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और दिन के समय डेसिबल सीमा का पालन किया जाएगा. बुधवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार से पूछा था कि उनके कार्यकर्ताओं को हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए गिरफ्तार किया जा रहा है, उन मस्जिदों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया और सुबह अजान दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










