
मुंबई में 14 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 लोगों की चली गई जान
AajTak
मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में आग लगने से तीन लोगों की हुई मौत. ये आग सुबह रिया पैलेस बिल्डिंग में लगी थी. आग इमारत में कैसे लगी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है.
मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में 14 मंजिला इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी. इस बिल्डिंग में बुधवार सुबह 8 बजे आग लग गई थी. आग रिया पैलेस बिल्डिंग के 10 वें फ्लोर पर लगी थी. रिया पैलेस, 4 क्रास रोड लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स अंधेरी के इलाके में आता है.
आग की गिरफ्त में आने की वजह से तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे, घायलों को कूपर हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एजेंसी के खबर के मुताबिक, इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी. जिन लोगों की इस घटना में मौत हुई है, उनमें 74 साल के चंद्रप्रकाश सोनी और कांता सोनी के साथ 42 वर्ष के पेलूबेटा शामिल हैं.
लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में लगी आग पर लगभग एक घंटे बाद सुबह 9 बजे काबू पा लिया गया. आग इमारत में कैसे लगी, इसकी वजह अभी नहीं पता चली है. इस पूरे मामले पर अधिकारियों का कहना कि घटना की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में भी लगी थी आग
इससे पहले भी लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में आग लगने की घटना में सामने आई थी. फरवरी में वहां आकाशदीप बिल्डिंग में आग लगी थी. वहीं 6 अक्तूबर को मुंबई के चेंबूर में दो मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी. जिसमें सात लोगों की जान चली गई थी.
ये सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे. घटना सुबह के करीब 5 बजे हुई थी. फायर ब्रिगेड ने आग को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन तेजी से फैलती आग को रोकना मुश्किल था. हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया था.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







