
मुंबई में हिट एंड रन का एक और केस, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत
AajTak
मुंबई में हिट एंड रन का एक और केस सामने आया है. शहर के दहिसर इलाके में बाइक से जा रहे दो युवकों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.
मुंबई में हिट एंड रन की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. बीते शुक्रवार की रात दहिसर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. इस मामले में दहिसर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी कार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है.
दहिसर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, घटना 13 सितंबर को शाम करीब 4 बजे हुई. शिकायतकर्ता करण राजपूत (18) अपने दोस्त आदित्य के साथ दहिसर से कांदिवली की ओर बाइक चला रहा था. उनका तीसरा दोस्त पीयूष शुक्ला भी उनके साथ बाइक चला रहा था. जैसे ही तीनों शैलेंद्र हाई स्कूल पुल के नीचे पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार कार ने करण राजपूत की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे करण और आदित्य दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. पीछे बैठे आदित्य को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया, जबकि करण गंभीर रूप से घायल हो गया.
इलाज के दौरान एक युवक की मौत
घटना के बाद कार चालक तुरंत मौके से फरार हो गया. करण राजपूत और पीयूष शुक्ला किसी तरह ऑटो रिक्शा से कांदिवली के सेवन स्टार अस्पताल पहुंचे. इलाज के दौरान आदित्य की मौत हो गई. पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 134(ए), 134(बी), 184 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 125(ए), 125(बी) और 281 के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी कार चालक की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










