
मुंबई में मराठी एक्ट्रेस उर्मिला कोठारे की कार ने दो मजदूरों को मारी टक्कर, एक की मौत
AajTak
मशहूर मराठी अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार के मुंबई के कांदिवली में दो मजदूरों को टक्कर मारने से एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना में उर्मिला और उनके ड्राइवर भी घायल हो गए. पुलिस ने तेज रफ्तार गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है.
मराठी अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार से हुई एक दुर्घटना में मुंबई के कांदिवली इलाके में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनका इलाज चल रहा है. कार एक्सीडेंट में एक्ट्रेस उर्मिला और उनके ड्राइवर भी घायल हो गए. वह फिल्म की शूटिंग से लौट रही थीं, जब यह हादसा हो गया. हादसा पोइसर मेट्रो स्टेशन के करीब हुआ.
बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने अचानक गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और फिर वहां मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम कर रहे मजदूरों को रौंद दिया, जिसमें एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.दूसरे मरीज को तुरंत पास के ही अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें: सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन, गड्ढों को जल्द भरने के दिए निर्देश
पुलिस के मुताबिक, जब यह दुर्घटना हुई तब कार बहुत तेज रफ्तार में थी. गनीमत रही कि एयरबैग्स के समय पर खुल जाने से उर्मिला को गंभीर चोट नहीं आई. पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं उर्मिला
उर्मिला कोठारे मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 'दुनियादारी', 'शुभमंगल सावधान', और 'ती सध्या काय करते' जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है. हाल ही में उर्मिला ने 'तुझच मी गीत गात आहे' शो के साथ टेलीविजन पर अपनी वापसी की, जो एक ब्लॉकबस्टर साबित हुआ. यह शो उर्मिला के छोटे पर्दे पर 12 साल बाद लौटने का एक ऐलान भी था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










