
मुंबई में बनेगा एक और अंडरग्राउंड टनल रास्ता, लोगों को मिलेगी ट्रैफिक से निजात
AajTak
पूरे मुंबई को अलग-अलग हिस्सों से जोड़ने के लिए परियोजना चल रही है. एक तरफ़ कुछ समय पहले मुंबई ट्रान्स हार्बर को शुरू किया गया था जो मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ता है. मुंबई कोस्टल रोड फेज 1 का काम भी अपने अंतिम चरण में है. वहीं अब मुंबई में ठाणे बोरीवली ट्यूब सुरंग परियोजना को भी प्रस्तावित किया गया है.
पूरे मुंबई को अलग-अलग हिस्सों से जोड़ने के लिए परियोजना चल रही है. एक तरफ़ कुछ समय पहले मुंबई ट्रान्स हार्बर को शुरू किया गया था जो मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ता है. मुंबई कोस्टल रोड फेज 1 का काम भी अपने अंतिम चरण में है. वहीं अब मुंबई में ठाणे बोरीवली ट्यूब सुरंग परियोजना को भी प्रस्तावित किया गया है.
संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के तहत ठाणे और बोरीवली के बीच ट्वीन ट्यूब सुरंग का निर्माण प्रस्तावित है, जो बोरीवली की तरफ वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और ठाणे की तरफ घोड़बंदर रोड के माध्यम से ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के बीच जुड़ेगी और इस मार्ग पर लोगों की यात्रा को कम करेगी.
परियोजना का निर्माण तीन पैकेजों में निर्धारित किया गया है
पैकेज 1 सिविल: बोरीवली साइड की लंबाई 5.75 किमी पैकेज 2 सिविल: ठाणे साइड - लंबाई 6.05 किमी पैकेज 3 इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल, वेंटिलेशन सिस्टम और फायर सिस्टम आदि की खरीद, स्थापना और कमीशनिंग.
इस परियोजना की लागत 16600.40 करोड़ होगी. जिसमें इस ट्यूब टर्नल को कुल लंबाई 11.8 किमी है, जिसमें से 10.25 किमी सुरंग है और 1.55 किमी है. सुरंग का बाहरी व्यास 13.05 मीटर (2 सुरंगें, प्रत्येक 2 लेन + एक आपातकालीन लेन) होगा. प्रत्येक 300 मीटर पर क्रॉस पैसेज भी बनाया जाएगा.
इस परियोजना से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को काफी लाभ होगा. ट्यूब टनल बनते ही इस मार्ग पर ठाणे और बोरीवली की यात्रा 12 किमी कम हो जाएगी और समय की भी बचत होगी. लगभग 1 घंटे का सफ़र कम हो जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










