
मुंबई में फाइव स्टार होटल को बम से उड़ाने की धमकी, नशे में फोन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
AajTak
मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित ग्रैंड हयात होटल को गुरुवार की शाम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. फोन आने के बाद मुंबई पुलिस सक्ते में आ गई. जांच के बाद मुंबई पुलिस ने पाया कि कॉल करने वाला शराब की नशे में था. मगर, पुलिस ने कॉलर का जानकारी निकालकर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ग्रैंड हयात होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद मुंबई पुलिस सकते में आ गई. फिलहाल, मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष झूठी कॉल करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम सूरज जाधव है. वह सीएसटी रोड वकोला इलाके का रहने वाला है. गुरुवार की शाम सूरज ने शराब पी रखी थी. रात 9 बजे के करीब मुंबई पुलिस के मुख्य कंट्रोल रूम में फोन किया. बोला, पांच सितारा होटल ग्रैंड हयात में बम रखा गया है. यह सुनते ही पुलिस हरकत में आ गई और तुरंत मौके पर पहुंच गई.
मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता ने मिलकर जांच पड़ताल की. मगर पुलिस को होटल से कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने कॉलर का जानकारी निकाली और पाया कि आरोपी ने शराब की नशे में कॉल किया था.
फिलहाल, वाकोला पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (2) और 505 (1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










