
मुंबई में दही हांडी उत्सव की मचने वाली है धूम, गोविंदाओं ने की खास तैयारी
AajTak
कृष्ण जन्माष्टमी के एक दिन बाद यानी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता है. मुंबई के विलेपार्ले इलाके में सोमवार देर शाम गोविंदाओं की टोली ने मानव पिरामिड बनाने जमकर अभ्यास किया. साथ ही स्पेन से आए मेहमानों का भी गोविंदाओं ने अपने ही अंदाज में उनका स्वागत किया.
कृष्ण जन्माष्टमी के एक दिन बाद यानी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता है. इस दिन मिट्टी के बर्तन में दही भरकर ऊपर रस्सी पर लटका दिया जाता है. वहीं गोविंदाओं की टोली पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर लटकी हांडी को तोड़ते हैं. इसे विशेष तौर पर महाराष्ट्र व गुजरात में मनाया जाता है. इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर को है और दही हांडी उत्सव का आयोजन 7 सितंबर को किया जाएगा.
दही हांडी के उत्सव को मनाने की तैयारी दो से तीन महीने पहले शुरू हो जाती है. हर दिन 2 से 3 घंटे तक मानव पिरामिड बनाने के लिए गोविंदाओं की टोली पसीने बहाती है. इस अभ्यास के दौरान सुरक्षा का बेहद खास ध्यान रखा जाता है. मुंबई के विलेपार्ले इलाके में सोमवार देर शाम गोविंदाओं की टोली ने मानव पिरामिड बनाने जमकर अभ्यास किया. साथ ही स्पेन से आए मेहमानों का भी गोविंदाओं ने अपने ही अंदाज में उनका स्वागत किया.
गोविंदाओं की टोलियों ने पिरामिड बनाकर किया अभ्यास
मानव पिरामिड बनाने वाले गोविंदा पथक ने बताया कि वो सभी रोज दो से तीन घंटे जमकर प्रैक्टिस करते हैं. सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाता है. जो सबसे ऊपर रहता है वो बाकायदा हेलमेट और अन्य सुरक्षा का सामान पहनता है. फिलहाल हम 6 से 7 लोग ही मानव पिरामिड बना रहे हैं. बता दें, दही हांडी उत्सव पर मानव पिरामिड बनाकर हांडी फोड़ने के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं. इस दिन जगह-जगह दही हांडी प्रतियोगिताएं भी होती हैं.
दही हांडी उत्सव का आयोजन 7 सितंबर को किया जाएगा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










