
मुंबई में जरांगे की भूख हड़ताल जारी... शरद पवार ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर कह दी ये बात
AajTak
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण मुद्दा फिर से चर्चा में है. शरद पवार ने कहा है कि संवैधानिक संशोधन आवश्यक है, क्योंकि आरक्षण सीमा तय है. उन्होंने केंद्र से नीति में पारदर्शिता की मांग की है. मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे को आजाद मैदान में तीसरे दिन भी आंदोलन जारी रखने की अनुमति को स्वीकार कर लिया है.
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर से सुर्खियों में छाया हुआ है. सामाजिक कार्यकर्ता ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है. मुंबई के आजाद मैदान में बीते दो दिनों से जरांगे अपनी आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. फडणवीस सरकार ने आश्वासन दिया है कि प्रदर्शनकारियों के मांगों को कानूनी और संवैधानिक ढांचे के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा.
उधर, इस मामले पर सियासत भी जारी है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने प्रदेश में आरक्षण के मुद्दे पर बड़ा बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि आरक्षण से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए संवैधानिक संशोधन आवश्यक है, क्योंकि कुल आरक्षण पर एक सीमा तय की गई है.
खेती से ही भविष्य सुरक्षित नहीं
शरद पवार ने कहा कि 80 फीसदी मराठा कृषि पर निर्भर हैं, लेकिन ये सेक्टर उनके भविष्य को सुरक्षित नहीं कर सकती है. ऐसे में मराठाओं के लिए आरक्षण ही एकमात्र ऑप्शन बन जाता है.
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की सीमा और तमिलनाडु का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने आरक्षण पर 52 प्रतिशत की सीमा तय की है. हालांकि, कोर्ट ने तमिलनाडु में 72 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी भी दी थी.
यह भी पढ़ें: मुंबई में मनोज जरांगे का मराठा आरक्षण आंदोलन आज भी रहेगा जारी, बड़ी संख्या में जुटे लोग

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







