
मुंबई में गणेश चतुर्थी पर धमाके की धमकी देने वाला गिरफ्तार, लश्कर-ए-जिहादी के नाम से किया था मैसेज
AajTak
नोएडा पुलिस ने गणेश चतुर्थी पर मुंबई में धमाका करने की झूठी धमकी देने वाले आरोपी अश्विनी को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है. आरोपी ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर दावा किया था कि लश्कर-ए-जिहादी के 14 आतंकी शहर में 400 किलो आरडीएक्स से बड़ा ब्लास्ट करने वाले हैं. पुलिस ने उसके पास से मोबाइल बरामद कर लिया है और फिलहाल पूछताछ जारी है.
मुंबई में गणेश चतुर्थी पर धमाका करने की धमकी देने वाले आरोपी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया है. आरोपी की पहचान अश्विनी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पिछले पांच साल से नोएडा के थाना सेक्टर-113 इलाके में रह रहा था.
नोएडा से पकड़ा गया आरोपी अश्विनी
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने व्हाट्सएप पर मुंबई पुलिस को संदेश भेजकर दावा किया था कि लश्कर-ए-जिहादी के 14 आतंकी शहर में प्रवेश कर चुके हैं और 34 गाड़ियों में 400 किलो आरडीएक्स लगाकर बड़ा धमाका करने वाले हैं, जिससे एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है. इस धमकी से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था.
धमाके की दी थी धमकी
मुंबई पुलिस ने तुरंत नोएडा पुलिस से संपर्क किया. जानकारी मिलते ही सीपी लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पुलिस और स्वाट टीम ने कार्रवाई कर आरोपी अश्विनी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया है.
फिलहाल मुंबई पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है. पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








