
मुंबई में क्रिकेट बैट से बीवी और दो बच्चों की हत्या, हरियाणा से गिरफ्तार हुआ आरोपी पति
AajTak
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के ठाणे में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अपनी बीवी और दो बच्चों की हत्या करके मुंबई से हरियाणा के हिसार चला आया था. इसी सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
मुंबई के ठाणे में अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर क्रिकेट बैट से हत्या करने के आरोप में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मुंबई से भाकर हरियाणा के हिसार पहुंच गया था. पुलिस ने इस हत्याकांड के दो दिन बाद ही आरोपी को धर दबोचा है.
आरोपी की पहचान अमित भागदी के रूप में हुई है. उसने 21 दिसंबर को ठाणे के कासरवडावली इलाके में एक चॉल में अपने एक कमरे में अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान भावना भागदी (24), उनका बेटा अंकुश (8) और बेटी खुशी (6) के रूप में हुई है.
डीसीपी (क्राइम) शिवराज पाटिल ने बताया, "कासरवडावली थाना क्षेत्र में स्थित एक चॉल के एक कमरे में तीन शव पाए गए थे. तीनों की क्रिकेट बैट से हत्या की गई थी. इस मामले में आरोपी पति अमित भागदी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके तलाश की जा रही थी.
इसके लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई थी. जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण भी किया. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भगदी अपने गृहनगर हिसार भाग गया है. इसके बाद पुलिस टीम हिसार पहुंची और शुक्रवार को उसे पकड़ लिया.
यह भी पढ़ें: पाक में पनाह लिए आतंकियों की शामत, 11 महीने में 16 की रहस्यमयी मौत, क्या अब दाऊद का नंबर है?

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











