
मुंबई में कल MVA का विरोध मार्च, 2 हजार से ज्यादा पुलिसबल संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
AajTak
महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल पार्टियां शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वे मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ एक मार्च (विरोध मार्च) निकालेंगे. विपक्ष का कहना है कि बीजेपी हिंदू देवी-देवताओं का 'अपमान' कर रही है. हालांकि, बीजेपी ने इसे बेवजह तूल देने का आरोप लगाया है.
महाराष्ट्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर और हिंदू देवी-देवताओं का 'अपमान' करने का मुद्दा बनाकर विपक्ष ने सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शनिवार को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल पार्टियां मुंबई में विरोध-प्रदर्शन करेंगी और मार्च निकालेंगी और माफी मांगने की मांग करेंगी. इसे लेकर पुलिस से लेकर प्रशासन तक अलर्ट हो गया है.
महा विकास अघाड़ी की रैली से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है. इस लॉन्च मार्च में किसी भी तरह के लॉ एंड ऑर्डर की समस्या ना हो, इसके किए पुलिस का बड़ा बंदोबस्त लगाया गया है. रैली पर नजर रखने के लिए 2 हजार से ज्यादा पुलिसबल तैनात किया जाएगा. जिसमें 2 एडिशनल कमिश्नर और 4-5 DCP पूरी पुलिस टीम को लीड करेंगे. इस रैली के दौरान सीआरपीएफ की टुकड़ी को भी किया जाएगा.
मुंबई पुलिस के मुताबिक अगर भीड़ ज्यादा बढ़ती है तो मुंबई पुलिस ड्रोन कैमरे से निगरानी करेगी. इसके लिए समय-समय पर ड्रोन का इस्तेमाल भी करेगी. पुलिस का कहना है कि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे. शांतिपूर्वक ही रैली निकालने दी जाएगी.
बीजेपी का आरोप- बेवजह तूल दिया जा रहा है
बता दें कि एमवीए में शामिल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे शनिवार को शहर में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ एक मार्च (विरोध मार्च) निकालेंगे. हालांकि, बीजेपी ने इसे बेवजह तूल देने का आरोप लगाया है. मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने अंबेडकर की जन्मभूमि पर विवाद पैदा करने की कोशिश की है. एक अन्य नेता सुषमा अंधारे ने भगवान राम, भगवान कृष्ण, संत ज्ञानेश्वर और संत एकनाथ के साथ-साथ वारकरी समुदाय का 'अपमान' किया गया है. उन्होंने पूछा- 'क्या ये महाराष्ट्र विरोधी नहीं है?'
'ठाकरे ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से हाथ मिलाया'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










