
मुंबई: मुलुंड में स्टेशन मास्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, शिकायत के बाद CBI ने ऐसे बिछाया जाल
AajTak
सीबीआई ने इस मामले में जाल बिछाया और स्टेशन मास्टर को स्टेशन पर ही एक स्वीपर के जरिए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. सीबीआई ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इस भ्रष्टाचार में अन्य अधिकारी भी शामिल हैं.
सीबीआई ने मुलुंड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर लक्ष्मण दास को 9000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उन्होंने स्टेशन पर पार्किंग संचालन करने वाले ठेकेदार से हर महीने रिश्वत की मांग की थी.
कैसे हुआ खुलासा? सीबीआई ने इस मामले में एक शिकायत दर्ज की थी, जिसमें कहा गया था कि स्टेशन मास्टर लक्ष्मण दास फरवरी 2025 से शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये प्रति माह रिश्वत मांग रहे थे. उन्होंने कहा था कि अगर ठेकेदार यह रकम देता है, तो वह उसके खिलाफ आने वाली शिकायतों को दबा देंगे और उसका काम बिना किसी रुकावट के चलता रहेगा.
परेशान कर रहा था स्टेशन मास्टर जब शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से मना किया, तो स्टेशन मास्टर ने उस पर दो बार अनुचित जुर्माना लगा दिया और उसे परेशान करने लगे. आखिरकार, बातचीत के बाद रिश्वत की राशि 9,000 रुपये तय हुई.
सीबीआई का जाल और गिरफ्तारी
सीबीआई ने इस मामले में जाल बिछाया और स्टेशन मास्टर को स्टेशन पर ही एक स्वीपर के जरिए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. सीबीआई ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इस भ्रष्टाचार में अन्य अधिकारी भी शामिल हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










