
मुंबई: मालाड पश्चिम विधानसभा में फर्जी PAN कार्ड होल्डर्स! डिप्टी CM ने दिए जांच के आदेश
AajTak
मुंबई बीजेपी के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस को सबूत के साथ इसकी शिकायत की है. उन्होंने दावा किया है कि मुस्लिम बहुल इलाकों में सुनियोजित ढंग से हजारों लोगों ने अपने फर्जी पैन कार्ड बनवा रखे हैं.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने फर्जी पैन कार्ड्स की जांच के आदेश दिए हैं. मुंबई बीजेपी चीफ आचार्य पवन त्रिपाठी की शिकायत पर डिप्टी सीएम ने मुंबई पुलिस आयुक्त को इससे संबंधित जांच शुरू करने का आदेश दिया है. मुंबई के उपनगर मालाड पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मालवणी कैंपस में फर्जी पैन कार्ड का सबूत बीजेपी नेता आचार्य पवन त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा है. उनका कहना है कि कई मुस्लिम बहुल इलाकों में जनसंख्या से ज्यादा पैन कार्ड होने की खबर मिली है.
मुंबई बीजेपी के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस को सबूत के साथ इसकी शिकायत की है. उन्होंने दावा किया है कि मुस्लिम बहुल इलाकों में सुनियोजित ढंग से हजारों लोगों ने अपने फर्जी पैन कार्ड बनवा रखे हैं. यह डेटा आयकर विभाग के विवरण में देखने को मिला है.
आचार्य त्रिपाठी का कहना है कि यह तभी मुमकिन है, जब एक व्यक्ति एक से ज्यादा पैन कार्ड रखता है. फर्जी पैन कार्ड का दुरुपयोग करते हुए अवैध लेन-देन और काला धन को वैध करने के लिए होने की आशंका है. उन्होंने डिप्टी सीएम को एक ही व्यक्ति के कई पैन कार्ड होने के सबूत भी दिए. यह व्यक्ति मालाड विधानसभा क्षेत्र के मालवणी परिसर का रहने वाला है. त्रिपाठी ने इस फर्जीवाड़े की गहन जांच करने की गुजारिश करते हुए इस गिरोह का भंडाफोड़ करने की मांग की है.
PAN के अलावा और भी कई फर्जी कार्ड्स का दावा
आचार्य पवन त्रिपाठी ने बड़े पैमाने पर फर्जी पैन कार्ड की तरह ही फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने जाने की आशंका जताई है.
यह भी पढ़ें: नितेश राणे पर गणपति कार्यक्रम में नफरत फैलाने वाला भाषण देने का आरोप, नवी मुंबई में FIR

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










