
मुंबई: मालवणी की चॉल में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 लोग झुलसे, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी
AajTak
मुंबई के मलाड स्थित मालवणी में मंगलवार सुबह एक चॉल में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से 7 लोग झुलस गए. आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
मुंबई के मालवणी इलाके में मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर में ब्लास्ट की घटना सामने आई. यह हादसा मालवणी गेट नंबर-8, एसी मस्जिद के पास एक चॉल में हुआ. गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में विस्फोट था, जिससे चॉल में आग लग गई.
भारत माता स्कूल के समीप (मालाड पश्चिम) स्थित चॉल में यह हादसा हुआ. बीएमसी के फायर ब्रिगेड (MFB) को सुबह 9:25 बजे घटना की सूचना मिली. मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस, संबंधित बिजली वितरण कंपनी का स्टाफ, एंबुलेंस और बीएमसी वार्ड स्टाफ को तत्काल भेजा गया.
आग पहली मंजिल पर स्थित कमरे में सिलेंडर के मुख्य वाल्व, गैस चूल्हे, LPG सिलेंडर, एसी शीट, घरेलू सामान, खाने-पीने की वस्तुओं और गद्दे तक सीमित रही. फायर ब्रिगेड ने आग पर सुबह 9:42 बजे काबू पा लिया.
इस हादसे में कुल 7 लोग झुलसने की सूचना है. इनमें से 4 घायलों को आधार अस्पताल और 3 को केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी का इलाज जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










