
मुंबई महानगर पालिका ने हटाए सीएम योगी के पोस्टर, जानें क्या है मामला
AajTak
मुंबई महानगर पालिका ने मुंबई की कई सड़कों पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर दिया है. इन पोस्टरों पर योगी की तस्वीर के साथ स्लोगन भी लिखे हुए थे.
महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति का बाजार गर्म है. चुनाव से पहले मंगलवार को मुंबई की कई सड़कों पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर नजर आए. जिन्हें अब मुंबई महानगर पालिका ने सड़कों से हटा दिया है.
जानकारी के अनुसार, सीएम योगी के पोस्टर अंधेरी ईस्ट, वेस्टर्न एक्सप्रेस और बांद्रा जैसे प्रमुख इलाकों में लगाए गए थे. मुंबई की सड़कों पर लगे इन पोस्टरों में सीएम योगी की तस्वीर के साथ स्लोगन भी लिखा हुआ है. पोस्टर पर लिखा है, बंटेंगे तो कटेंगे... योगी संदेश एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे. साथ ही पोस्टर पर विश्वबंधु राय भी लिखा दिख रहा है. बताया जा रहा है कि इस पोस्टरों को बीजेपी विश्वबंधु राय ने लगवाए हैं. हालांकि, इस बारे में अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
वहीं, विधानसभा चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी और महायुति के सहयोगी दलों में सीट शेयरिंग की बातचीत आखिरी दौर में है, जिसको लेकर दोनों गठबंधन के सहयोगी दल में लगातार बैठकों का दौर जारी है. सूत्रों की मानें तो सत्ताधारी महायुती में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल हो गया है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी 156 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना के खाते में 78 से 80 और अजित पवार की एनसीपी को 53 से 54 सीटें मिली हैं.
20 नवंबर को होगी वोटिंग
आपको बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी. पिछले चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. हालांकि, चुनाव के बाद शिवसेना एनडीए से अलग हो गई और उसने एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली. शिवसेना के उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने. जून 2022 में शिवसेना में आंतरिक कलह हो गई. इसके बाद एकनाथ शिंदे ने पार्टी के 40 विधायकों को तोड़ दिया. एकनाथ शिंदे बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए. अब शिवसेना दो गुटों में बंट चुकी है. शरद पवार की एनसीपी भी दो गुट- शरद पवार और अजित पवार में बंट गई है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










