
मुंबई: पवई में नाले में शख्स की लाश मिलने के बाद मची सनसनी, हत्या या हादसा ?
AajTak
मुंबई के पवई इलाके में नाले में एक व्यक्ति की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई. पुलिस ने बताया कि मृतक इलाके में किसी से मिलने आया था. उसकी मौत हत्या है या हादसा अब पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और उसके घर वालों से भी पूछताछ कर रही है.
मुंबई के पवई इलाके में 40 साल के एक व्यक्ति का शव नाले में पाया गया जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई. रिपोर्ट के मुताबिक ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को शाम करीब 5:30 बजे कोलशेत क्षेत्र में एक नाले में शव होने की सूचना मिली थी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासिन तड़वी ने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मियों और नगर निगम के कर्मचारियों ने नाले से शव को बाहर निकाला. मृतक की पहचान राजू बंसी आखाड़े के रूप में हुई है. शुरुआती जांच के अनुसार, आखाड़े अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए कोलशेत क्षेत्र में आया था.
शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है.
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह हादसा था या फिर इसके पीछे कोई और कारण था. घटना के बारे में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनसे भी पूछताछ की जा रही है.
इसको लेकर ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि शव मिलने की सूचना के तुरंत बाद दमकलकर्मियों और कर्मचारियों की एक टीम को मौके पर भेजा गया था. उन्होंने काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला.
पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. इस बीच, पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है ताकि सच को सामने लाया जा सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










