
मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से पूनम महाजन का टिकट कटा, आतंकी कसाब को फांसी दिलवाने वाले वकील उज्ज्वल निकम होंगे BJP कैंडिडेट
AajTak
लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने कैंडिडेट्स की 15वीं लिस्ट जारी कर दी. बीजेपी ने पूनम महाजन की टिकट काट दी है. जबकि आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम को मुंबई उत्तर मध्य से चुनावी मैदान में उतारा गया है.
लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने कैंडिडेट्स की 15वीं लिस्ट जारी कर दी. बीजेपी ने पूनम महाजन की टिकट काट दी है. जबकि आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम को मुंबई उत्तर मध्य से चुनावी मैदान में उतारा गया है. बता दें कि उज्ज्वल निकम देश के सबसे मशहूर सरकारी वकीलों में से हैं, वह आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिलवाने से लेकर, 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल मामलों में सरकारी पक्ष की पैरवी कर चुके हैं.
बात पूनम महाजन की करें तो वह 2006 में पिता प्रमोद महाजन की हत्या के बाद भाजपा में शामिल हुईं थीं. 2009 में पहली बार घाटकोपर वेस्ट से सांसद चुनाव लड़ीं, लेकिन हार गईं. 2014 में मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से उन्होंने कांग्रेस की प्रिया दत्त को हराया था. बता दें कि पूनम ट्रेन्ड पायलट हैं. उन्होंने इसकी ट्रेनिंग अमेरिका के टेक्सास से ली है. उनके पास 300 घंटे फ्लाइंग का अनुभव है. ब्राइटन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट से बीटेक की डिग्री 2012 में पूरी की थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










