
मुंबई: धारावी में मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने पहुंची BMC टीम को भीड़ ने घेरा, गाड़ियों में की तोड़फोड़, इलाके में तनाव
AajTak
मुंबई के धारावी में अवैध मस्जिद पर बीएमसी की कार्रवाई को लेकर तनाव फैल गया है. मुस्लिम समुदाय ने BMC की कार्रवाई का विरोध करते हुए सड़क जाम कर दी है. इस दौरान कार्रवाई करने पहुंची नगर पालिका की गाड़ी को भीड़ ने तोड़ दिया.
मुंबई के धारावी में महबूब-ए-सुबानिया मस्जिद के अवैध पार्ट को तोड़ने को लेकर तनाव फैल गया है. बीएमसी के टीम अवैध हिस्से को तोड़ने पहुंची थी लेकिन भीड़ ने हंगामा कर दिया. लोग रास्ते पर बैठकर आंदोलन कर रहे हैं. कार्रवाई करने पहुंची नगर पालिका की गाड़ी सहित कुछ अन्य गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है. हालात को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिसवालों को तैनात किया गया है.
दरअसल मुंबई के धारावी के 90 फीट रोड पर 25 साल पुरानी सुभानिया मस्जिद को बीएमसी ने अनाधिकृत बताया था और इसे आज गिराया जाना है. बीएमसी के अधिकारियों की कार्रवाई से पहले ही मुस्लिम समाज के लोग कल रात से ही सड़कों पर आ गए और पूरा रास्ता जाम कर दिया. मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि यह मस्जिद बहुत पुरानी है.
यह भी पढ़ें: शिवसेना की ओवैसी को चुनौती, महाराष्ट्र में अवैध मस्जिदें ढहा कर दिखाए
कांग्रेस सांसद ने मुद्दे को लेकर सीएम से मुलाकात
मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि ये मस्जिद बहुत पुरानी है और इस पर कार्रवाई गलत है. मुंबई नॉर्थ सेंट्रल की सांसद प्रो. वर्षा गायकवाड़ ने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी मुलाकात की और उन्हें धारावी के महबूब-ए -सुबानिया मस्जिद को मिले बीएमसी के डिमोलिशन नोटिस को लेकर लोगों की भावनाओं से अवगत कराया.
वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री से सकारात्मक बातचीत हुई. उन्होंने कहा की वे संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे और आश्वासन दिया कि तोड़ने की कार्यवाही पर रोक लगा दी जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










