
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर होली पर काटे 17,495 चालान, 1.79 करोड़ का वसूला जुर्माना
AajTak
होली के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के तहत दो दिनों में कुल 17,495 चालान किए. इसमें 1.79 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई. पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट बाइक चलाने, सिग्नल तोड़ने और ओवरस्पीडिंग जैसी कई गंभीर यातायात उल्लंघनों पर कार्रवाई की.
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने होली और होलिका दहन के दौरान यातायात उल्लंघन की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया. इस दौरान 1.79 करोड़ रुपये के 17,495 चालान किए गए. मुंबई पुलिस ने त्योहार को देखते हुए मुंबई के मुख्य प्वाइंट पर नाकाबंदी पर गाड़ियों की चेकिंग की. इस दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई.
जानकारी के अनुसार, होलिका दहन और होली के दो दिनों (13 और 14 मार्च) पर यातायात उल्लंघनों की जांच के लिए मुंबई पुलिस और यातायात विभाग ने विशेष अभियान चलाया था. इस दौरान नियम तोड़ने पर 17,495 चालान किए गए, जिनसे 1,79,79,250 की राशि वसूल की गई.
मुंबई पुलिस ने वाहन चालकों के लिए 'क्या करें और क्या न करें' की एक सूची भी जारी की थी, इसी के साथ एक सलाह भी दी थी कि 'किन बातों का पालन' करना चाहिए. पुलिस ने कहा था कि नियमों का पालन नहीं करने पर महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त उन जगहों पर विशेष अभियान चलाए गए, जहां यातायात उल्लंघन की संभावना थी.
यह भी पढ़ें: UP: हरदोई में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 पुलिसकर्मियों के काटे गए चालान, यातायात नियमों को लेकर SP सख्त
इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने, गति सीमा से अधिक गाड़ी चलाने, बिना हेलमेट के बाइक चलाने, बाइक पर तीन लोगों को बैठाकर यात्रा करने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
दो दिनों में बिना हेलमेट के वाहन चलाने के 4949 मामले सामने आए. वहीं शराब पीकर वाहन चलाने के 183 मामले सामने आए हैं. इसी के साथ गलत दिशा में वाहन चलाने पर 33 वाहनों के चालान किए गए. इसी के साथ वन-वे सड़क पर वाहन चलाने के 992 चालान हुए हैं. तीन लोगों को बैठाकर वाहन चलाने के 425 मामले सामने आए. वहीं सिग्नल तोड़ने के 1942 मामले थे. बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर 826 लोगों पर कार्रवाई की गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










