
मुंबई ट्रेन शूटआउट: गनप्वाइंट पर बुर्का पहनी महिला को किया काबू, 'जय माता दी' कहलवाया, आरोपी कॉन्स्टेबल पर नये आरोप
AajTak
जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में कॉन्स्टेबल चेतन सिंह चौधरी की फायरिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार आरोपी चेतन सिंह ने गन प्वाइंट के बल पर बुर्का पहनी एक महिला को कब्जे में ले लिया और उससे 'जय माता दी' कहने को मजबूर किया.
जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में 31 जुलाई की सुबह जो कुछ हुआ उसने लोगों को थर्रा कर रख दिया. अब इस मामले की जांच में नये तथ्य सामने आ रहे हैं. जांच में पता चला है कि चार लोगों की हत्या करने के आरोपी आरपीएफ कॉन्स्टेबल चेतन सिंह चौधरी ने 31 जुलाई को उसी ट्रेन में बुर्का पहनी एक महिला को गन प्वाइंट पर 'जय माता दी' कहने को मजबूर किया था. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार इस केस की जांच कर रही है गवर्मेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) बोरीवली ने सूत्रों के हवाले से इस अखबार को बताया कि इस पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार जीआरपी के अफसरों ने इस महिला की पहचान की और इसका बयान दर्ज किया है. इस महिला को इस केस में एक अहम गवाह बनाया गया है. सूत्रों के अनुसार पूरी घटना ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ है.
चेतन सिंह चौधरी ने इस घटना में अपने सीनियर अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर टीकाराम मीणा और तीन ट्रेन यात्रियों की हत्या कर दी थी. इन यात्रियों के नाम अब्दुल कादर, सैयद सैफुद्दीन और असगर अब्बास शेख थे.
आरोपी चेतन सिंह चौधरी जब घटना के दौरान ट्रेन में इधर-उधर जा रहा था तभी उसने कोच नंबर B-3 में महिला को अपना निशाना बनाया. अपने बयान में महिला ने जांचकर्ताओं को कहा है कि चेतन सिंह ने गन प्वाइंट के दम महिला को 'जय माता दी' कहने को मजबूर किया. जब महिला ने ऐसा किया तो चेतन सिंह ने कथित रूप से महिला को जोर से ऐसा करने को कहा.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार तभी महिला ने चेतन सिंह के गन को धक्का दिया और उससे पूछा 'तुम हो कौन'. इसके बाद आरोपी चेतन ने उसे धमकी दी और कहा कि अगर वो उसके हथियार को छुएगी तो वह उसे भी मार देगा.
बता दें कि चेतन सिंह ने अपने सीनियर टीकाराम मीणा को बी-5 में, अब्दुल कादर को भी बी-5 में, सैफुद्दीन को बी-2 में मारा था. इसके बाद आखिरी बार शेख को एस-6 में उसने गोली मारी थी. आरोपी चेतन सिंह चौधरी अभी न्यायिक हिरासत में है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








