
मुंबई: ट्रेन यात्रा में विदेशी पिस्टल और 14 कारतूस ले जाने वाला आरोपी मॉडल गिरफ्तार
AajTak
मॉडल अभय कुमार को बोरीवली रेलवे स्टेशन के पास पुल पर ट्रॉली बैग में अवैध पिस्टल और 14 कारतूस ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. जीआरपी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बोरीवली रेलवे स्टेशन पुल पर गश्त कर रहे कांस्टेबल ने एक व्यक्ति को रोका तो व्यक्ति ने पुलिस से बचने की कोशिश की. इसके बाद कांस्टेबल उसे पुलिस स्टेशन ले आया, जहां जांच में आरोपी के बैग से एक विदेशी पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद किए हैं.
मुंबई के बोरीवली जीआरपी ने एक 24 वर्षीय मॉडल को रेलवे स्टेशन पुल पर अपने ट्रॉली बैग में कथित तौर पर बिना लाइसेंसी पिस्तौल और 14 कारतूस ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मॉडल अभय कुमार को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. जीआरपी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बोरीवली रेलवे स्टेशन पुल पर गश्त कर रहे एक कांस्टेबल ने ट्रॉली बैग लेकर जा रहे एक व्यक्ति को रोका. व्यक्ति ने पुलिस से बचने की कोशिश की और पूछने पर बैग खोलने से मना कर दिया. कांस्टेबल जब उसे जीआरपी के स्टेशन ले गया और बैग की जांच की तो पुलिस को 'मेड इन इटली ऑटो पिस्टल' लिखी एक पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद हुए.
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि बिहार के बराईचक पाटम गांव का मूल निवासी अभय कुमार बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से पिस्तौल लेकर जा रहा था. जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने आगे की जांच के लिए उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










