
मुंबई: जन्मदिन पर केक काटने के बहाने दोस्तों ने बुलाया बाहर, फिर लगा दी आग
AajTak
महाराष्ट्र के मुंबई में 5 दोस्तों ने जन्मदिन का केक काटने के बहाने बुलाकर एक 21 वर्षीय युवक को आग लगा दिया. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.
मुंबई के विनोबा भावे पुलिस थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसने हर किसी को चौंका दिया है. आरोप है कि जन्मदिन मनाने के बहाने पांच दोस्तों ने मिलकर 21 वर्षीय अब्दुल रहमान नामक छात्र पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. यह भयानक वारदात तब हुई जब अब्दुल रहमान 25 नवंबर की रात अपना 21वां जन्मदिन मना रहा था.
केक काटने बुलाया बाहर, फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगा दी आग
अब्दुल रहमान के भाई के मुताबिक 25 नवंबर की रात ठीक 12 बजे, पांचों दोस्तों ने अब्दुल रहमान को उसका जन्मदिन मनाने के लिए घर से नीचे बुलाया. वे अपने साथ केक लेकर आए थे. जब अब्दुल रहमान नीचे आया तो अयाज़ मलिक, अशरफ़ मलिक, कासिम चौधरी, हुज़ैफ़ा खान और शरीफ़ शेख ने पहले केक काटने के बहाने अब्दुल रहमान पर अंडा और पत्थर फेंका. इसके बाद वे स्कूटी से एक बोतल में लाए हुए ज्वलनशील पदार्थ को अब्दुल रहमान पर डालकर आग के हवाले कर दिया.
यह भी पढ़ें: 'इन्हीं लोगों ने मेरे और बीवी के बीच आग लगाई है...', गुस्साए दामाद ने ससुराल में फोड़ा बम, टूटी छत
यह पूरा वाकया पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. जिसमें देखा जा सकता है कि अब्दुल रहमान धुं-धुं कर जलने लगा था. किसी तरह उसने अपने कपड़े उतार कर आग बुझाई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था. गंभीर रूप से घायल अब्दुल रहमान को तुरंत पास के सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










