
मुंबई- गोवा हाईवे पर भीषण हादसे में 9 लोगों की मौके पर मौत, मुश्किल से बचाया गया 4 साल मासूम
AajTak
आज सुबह पांच बजे रेपोली गांव के पास ये दुर्घटना हुई है. दुर्घटना की खबर मिलते ही गोरेगांव पुलिस स्पॉट पर पहुंची. इसमें एक चार वर्ष का बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. स्थानीय लोगों और पुलिस के प्रयास के कारण इस बच्चे को बचाया जा सका. पुलिस के मुताबिक उलटी तरफ से आ रहे ट्रक ने ईको कार को टक्कर मारी, जिसके चलते ये हादसा हुआ.
महाराष्ट्र के मुंबई-गोवा राष्ट्रीय महामार्ग पर मान गांव इलाके मे भीषण दुर्घटना हुई है. इसमें नौ लोगों की घटना स्थल पर मौत की सूचना है. इसमें चार महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं. वहीं एक 4 साल की मासूम गंभीर रूप से घायल हुआ है. ईको और ट्रक की आमने सामने टक्कर के चलते ये गंभीर हादसा हुआ है.
गुरवार यानी आज सुबह पांच बजे रेपोली गांव के पास ये दुर्घटना हुई है. दुर्घटना की खबर मिलते ही गोरेगांव पुलिस स्पॉट पर पहुंची. इसमें एक चार वर्ष का बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. स्थानीय लोगों और पुलिस के प्रायास के कारण इस बच्चे को बचाया जा सका. पुलिस के मुताबिक उलटी तरफ से आ रहे ट्रक ने ईको कार को टक्कर मारी जिसके चलते ये हादसा हुआ है.
गौरतलब है कि बीते दिनों महाराष्ट्र में ही एक और गंभीर सड़क हादसा हुआ था. यहां पालघर में एक कंटेनर और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में चार लोग घायल भी हुए, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. ये हादसा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को गुजरात के औद्योगिक शहर अहमदाबाद को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ था.
जानकारी के मुताबिक मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कंटेनर और एक वैगनआर कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसा पालघर जिले के कासा थानाक्षेत्र में हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कंटेनर का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है. देर रात दो वाहनों की भीषण टक्कर के कारण हुई तेज आवाज और मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










