
मुंबई के स्विमिंग पूल में मिला दो फीट लंबा baby crocodile, पास में ही है एक चिड़ियाघर
AajTak
मामला मुंबई के दादर का है. यहां एक सफाई कर्मी जब सुबह स्विमिंग पूल के पास पहुंचा, तो उसने मगरमच्छ के बच्चे को इसके अंदर देखा. इसके बाद इसे निकाला गया और वन कर्मियों को सौंप दिया गया.
मुंबई में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के स्विमिंग पूल में मगरमच्छ का बच्चा मिलने के बाद हड़कंप मच गया. मगरमच्छ करीब 2 फीट का था. दादर इलाके में बने इस स्विमिंग पूल के पास निजी चिड़ियाघर भी है. ऐसे में पूल परिसर में पहले भी इस तरह से जानवर पहुंचते रहे हैं.
बताया जा रहा है कि एक सफाई कर्मी ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे महात्मा गांधी जलतरण ताल का निरीक्षण करते वक्त मगरमच्छ के बच्चे को देखा. हालांकि, उस वक्त पूल आम लोगों के लिए खुला नहीं था.
इसके बाद मगरमच्छ के बच्चे को पूल से निकाला गया. पूल से मगरमच्छ के बच्चे का रेस्क्यू कर उसे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों को सौंप दिया गया. डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर किशोर गांधी ने बताया कि मगरमच्छ का बच्चा पूल में कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है. इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, एक अन्य बीएमसी अधिकारी ने बताया कि हाल ही के दिनों में अजगर समेत तीन सरीसृपों के पूल परिसर में घुसने की घटनाएं सामने आई हैं. इसके बाद पुलिस को भी जानकारी दी गई थी. उन्होंने बताया कि स्विमिंग पूल एक निजी चिड़ियाघर से सटा है और उस ओर कोई दीवार भी नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










