
मुंबई के बिजनेसमैन के ठिकानों पर CBI की रेड, इंडियन ओवरसीज बैंक को लगाया करोड़ों का चूना
AajTak
सीबीआई ने मुंबई के बिजनेसमैन के ठिकानों पर छापा (CBI Raids) मारा है. आरोप है बिजनेसमैन ने इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) को करोड़ों का चूना लगाया है. सीबीआई की टीम बिजनेसमैन के घर और ऑफिस पर दस्तावेजों की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि बिजनेसमैन के पुणे और नवी मुंबई में भी कुछ प्रोजेक्ट चल रहे हैं, उनमें भी गड़बड़ी हो सकती है.
मुंबई के व्यापारी विनोद जातीय के घर सीबीआई ने छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि व्यापारी ने इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) को लगभग 70 करोड़ रुपए का चूना लगाया गया था. इस मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया था. इसी केस की जांच करने सीबीआई की टीम व्यापारी विनोद जातिया के ठिकानों तक पहुंची है.
बैंक के आरोपों के अनुसार, दिलशाद ट्रेडिंग कंपनी और उसके प्रमोटर विनोद जातीय और उनके रिश्तेदारों ने बैंक के साथ धोखाधड़ी की है. उन्होंने गलत दस्तावेज बैंक को दिए थे. इस मामले में सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि आरोपी कंपनी ने अपने देनदारों, लेनदारों और संबंधित संस्थाओं के साथ कई लेनदेन किए, लेकिन उसका कोई लेखाजोखा दस्तावेजों में दर्ज नहीं है.
बताया जा रहा है कि रेड के दौरान सीबीआई को इस केस से जुड़े कई दस्तावेज आरोपी के घर से और ऑफिस से मिले हैं. टीम इन दस्तावेजों की जांच कर रही है. जातीय रियल इस्टेट ग्रुप के अकाउंट में गड़बड़ी मिली है. बोगस ट्रांजेक्शन और बिल पाए गए हैं.
पुणे और इंदौर के प्रोजेक्ट में भी गड़बड़ी की आशंका
इस गड़बड़ी में सीबीआई के रडार पर जातीय ग्रुप के पुणे और नवी मुंबई में बन रहे प्रोजेक्ट भी हैं. सीबीआई को शक है कि यहां भी पैसों के लेनदेन में गड़बड़ी की गई है. सीबीआई इन प्रोजेक्ट के खंगाल रही है.
जातीय और उनके परिवार के खिलाफ इंडियन ओवरसीज बैंक ने सीबीआई को पत्र लिखकर पैसों की गड़बड़ी की जानकारी दी थी. इसमें बैंक ने लिखा था कि दिए गए फंड्स को अवैध तरीके से अलग अलग खातों में डाला गया है. फोरेंसिक ऑडिट में कई अनियमितताएं मिली हैं. जो सामान खरीदा गया है, उसके बिल या दस्तावेज कंपनी के पास नहीं हैं. फिलहाल इस केस में सीबीआई जांच कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










