
मुंबई के दहिसर में तिहरे हत्याकांड से हड़कंप, दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प में 3 की मौत और 4 घायल
AajTak
मुंबई के दहिसर पश्चिम में एमएचबी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गणपत पाटिल नगर इलाके में पुरानी दुश्मनी के चलते दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
मुंबई के दहिसर पश्चिम एमएचबी पुलिस स्टेशन (पुलिस) सीमा के अंतर्गत गणपत पाटिल नगर इलाके में दो परिवारों के बीच हिंसक झगड़ा हुआ है. दो परिवारों के बीच हुए इस झगड़े में उन्होंने एक-दूसरे पर चाकू और दरांती से हमला कर दिया. इस हमले में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
पुराने विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हुई मारपीट की घटना गंभीर अपराध में तब्दील हो गई. इस घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची.
पुरानी रंजिश
तीनों मृतकों के नाम हामिद शेख (उम्र 49), रमनलाल गुप्ता (उम्र 50) और अरविंद गुप्ता (उम्र 23) हैं, जो सभी गणपत पाटिल नगर के निवासी हैं. रविवार दोनों पक्षों में गुस्से का तूफान था, जो पुराने झगड़े से भड़का हुआ था. इसी घटना में गणपत पाटिल नगर इलाके में दुकानदारों ने एक दूसरे पर चाकू और दरांती से हमला कर दिया. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: शादी प्रस्ताव ठुकराने पर लड़की को परेशान कर रहा था युवक, भाई ने दोस्तों संग मिलकर कर दी हत्या
इस संबंध में एमएचबी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. इस बीच, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस के अनुसार, एमएचबी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गणपत पाटिल नगर की झुग्गी बस्ती में रहने वाले शेख और गुप्ता परिवारों के बीच 2022 में क्रॉस क्राइम दर्ज किए गए थे. तब से उनमें दुश्मनी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










