
मुंबई के गिरगांव में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत, 9 रेस्क्यू किए, VIDEO
AajTak
मुंबई के गिरगांव चौपाटी इलाके में बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक इमारत में भीषण आग लग गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. डिप्टी फायर ऑफिसर एसडी सावंत के मुताबिक 3 मंजिला इमारत के अलग-अलग डायरेक्शन से 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया. आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम इस घटना की जांच करेंगी.
मुंबई के गिरगांव चौपाटी इलाके में बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक इमारत में भीषण आग लग गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं.
जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड की टीम ने 9 लोगों को रेस्क्यू किया. जबकि हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मौके पर 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं.
करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. डिप्टी फायर ऑफिसर एसडी सावंत के मुताबिक 3 मंजिला इमारत के अलग-अलग डायरेक्शन से 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया. इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया. आग पर काबू पाने के बाद जब फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने इमारत के अंदर जाकर सर्च किया तो 2 लोगों के शव मिले.मतृकों की शिनाख्त हिरेन शाह (60 साल) और नलिनी शाह (82 साल) के रूप में हुई है. दोनों शव को नजदीक के अस्पताल में भेज दिया गया है.
उन्होंने बताया कि जिन 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, उन्हें फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम इस घटना की जांच करेंगी, फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










