
मुंबई: किडनैपर का 1:45 मिनट का Video आया सामने, बताया बच्चों को क्यों बनाया बंधक
AajTak
आरोपी रोहित आर्या को हॉस्पिटल ले जाया गया है. मौके से एयर गन और केमिकल्स मिले हैं. पुलिस बाथरूम के जरिए बिल्डिंग में घुसी. बच्चों को वेबसीरीजी के ऑडिशन का झांसा देकर बुलाया गया था.
मुंबई के पवई इलाके के RA स्टूडियो में गुरुवार को कुछ बच्चों को बंधक बनाने का मामला सामने आया. आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और सभी बच्चों को किडनैपर के चंगुल से छुड़ाया. आरोपी फिलहाल पुलिस की कस्टडी में है. इस बीच आरोपी का एक वीडियो सामने आया है.
इस वीडियो में रोहित आर्या नाम के आरोपी ने बताया कि उसने पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया. इस वीडियो की शुरुआत में खुद का परिचय देते हुए आरोपी कहता है कि सुसाइड करने की जगह मैंने एक प्लान बनाया और कुछ बच्चों को बंधक बनाया है. मेरी कुछ ज्यादा डिमांड्स नहीं है. बहुत सिंपल डिमांड्स हैं, मॉरल डिमांड है, बहुत एथिकल डिमांड्स हैं और बहुत सारे सवाल है. मुझे कुछ लोगों से बात करनी है, उनसे सवाल पूछने हैं और अगर उनके जवाब पर कुछ काउंटर सवाल हैं तो मुझे काउंटर सवाल पूछना है. लेकिन मुझे ये जवाब चाहिए.
आरोपी ने कहा कि ना मैं टेररिस्ट हूं, ना मेरी पैसों की मांग है. मुझे कुछ सवाल करने हैं इस वजह से मैंने कुछ लोगों को बंधक बनाया है. मैंने इन बच्चों को एक प्लान के तहत ही बंधक बनाया है. ये सोचा-समझा है, मैं बच्चों को बंधक बनाने वाला था. करने वाला हूं. अगर मैं जिंदा रहा तो करूंगा जरूर और अगर मर गया तो कोई और करेगा लेकिन होगा जरूर. अगर आपकी तरफ से थोड़ी सा भी गलत कदम उठा तो मैं इस पूरी जगह को आग लगा दूंगा और फिर मैं मर जाऊंगा. मैं मरूं या ना मरूं बच्चे बिना वजह हर्ट होंगे और ट्रॉमैटाइज्ड होंगे. उसका जिम्मेदार मैं नहीं होऊंगा. उसका जिम्मेदार वे लोग होंगे, जो बिना वजह मुझे ट्रिगर कर रहे हैं जबकि मैं सिर्फ बात करना चाह रहा हूं.
वह वीडियो में आगे कहता है कि मेरी बातें खत्म होने के बाद मैं खुद बाहर आऊंगा. मैं अकेला नहीं हूं, मेरे साथ और भी लोग हैं. कई सारे लोगों को ये परेशानियां हैं और मैं सिर्फ बातें करके इसका सॉल्यूशन देने वाला हूं. प्लीज मुझे ट्रिगर मत कीजिए कि मैं किसी को चोट पहुंचा दूं.
बता दें कि मुंबई के पवई में आरए स्टूडियो में एक्टिंग क्लासेस चलती हैं, वहां की पहली मंजिल पर कई बच्चों को बंधक बनाया गया था. नालावाडे जोन 10 के डीसीपी ने बताया कि बच्चों को रेस्क्यू करा लिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










