
मुंबई कस्टम्स ने जलाई 140.57 किलो ड्रग्स, इंटरनेशनल मार्केट में 538 करोड़ रुपए थी कीमत
AajTak
मुंबई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क विभाग ने मामलों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया. जांच में पता चला है कि ड्रग्स की सप्लाई केन्या, युगांडा, जाम्बिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों के नागरिक करते हैं. जब्त की गई ड्रग्स को मुंबई वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड (MWML) की इंसीनरेशन फैसिलिटी में जला दिया गया.
मुंबई सीमा शुल्क जोन-III ने आज 140.57 किलोग्राम ड्रग्स को नष्ट कर दिया. नवी मुंबई के तलोजा में बने मुंबई वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड (MWML) की इंसीनरेशन फैसिलिटी (भट्टी) में मादक पदार्थों को जला दिया गया. जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 538 करोड़ रुपए आंकी गई थी.
जोन III के प्रधान आयुक्त राजेश सानन ने कहा कि नष्ट की गई दवाओं को जोन III के तहत तीन आयुक्तालयों ने जब्त किया था. उन्होंने बताया, “मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट ने 14 मामलों में 56.06 किलोग्राम हेरोइन और 33.81 किलोग्राम हशीश जब्त की थी. एयर कार्गो एक्सपोर्ट कमिश्नरेट में दर्ज एक मामले में 21.70 किलोग्राम हशीश जब्त की गई थी. वहीं, डीआरआई ने एक मामले में 29 किलो हेरोइन जब्त की थी.”
खास भट्टियों में जलाई जाती है ड्रग्स
हालांकि, इन ड्रग्स को मुंबई सीमा शुल्क क्षेत्र-III के निवारक आयुक्तालय (Preventive Commissionerate) ने नष्ट किया था. ऐसी जब्त की गई नशीले पदार्थों को मानकीकृत प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों से युक्त इंसीनिरेटर्स में जलाया जाना जरूरी है. यदि इन्हें ऐसे ही छोड़ दिया जाए, तो यह प्रकृति के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं.
खोजी कुत्तों ने कई मामलों में की मदद
इसके लिए वे अपने सामान में बने विशेष रूप से कैविटी (खाली जगह) बनाते हैं, जिसमें नशीला पदार्थ छुपाकर तस्करी की जाती है. कुछ तस्करों ने ड्रग्स के पैकेट्स को लील लिया था और आंतों में छिपाकर ड्रग्स की सप्लाई करते हैं. मुंबई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क विभाग ने मामलों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया है. कई मामलों में उन्होंने तस्करों को गिरफ्तार कराया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










