
मुंबई: एनसीपी ने अपने सभी मंत्रियों की बुलाई बैठक, जानें किन मुद्दों पर हुई बात?
AajTak
कुछ जिलों में महाविकास आघाडी साथ मे चुनाव लड़ेंगे, जबकि कुछ जगहों पर स्थिति के अनुसार फैसला लिया जाएगा. जब तक ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण का फैसला नहीं होता तब तक चुनाव न हो ये एनसीपी की भूमिका रहने वाली है.
एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) ने मंगलवार को मुंबई में बैठक का आयोजन किया था. यह बैठक सह्याद्री गेस्ट हाउस में बुलाई गई थी, जो लगभग दो घंटे चली. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार, प्रफ्फुल पटेल, अजित पवार, सुप्रिया सुले जैसे प्रमुख नेता मौजूद थे. इनके साथ ही राज्य के सभी मंत्री भी उपस्थित थे. बैठक में सभी मंत्रियों के कामकाज का रिव्यू किया गया. महाराष्ट्र में अगले वर्ष फरवरी में महानगरपालिका, जिला परिषद, जिला पंचायत के चुनाव होंगे उस बारे में तैयारियों पर भी चर्चा हुई.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










