
मुंबई: अस्पताल के कूड़ेदान में मिला नवजात शिशु का शव, केस दर्ज करने के बाद जांच में जुटी पुलिस
AajTak
मुंबई में नगर निगम संचालित एक अस्पताल परिसर के कूड़ेदान से नवजात शिशु का शव बरामद होने के बाद हडकंप मचा हुआ है. जैसे ही नवजात का शव मिलने की खबर सामने आई तो अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है.
मुंबई में नगर निगम संचालित एक अस्पताल परिसर के कूड़ेदान से नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है. पुलिस ने इस नवजात शिशु का शव पाए जाने के बाद केस दर्ज कर लिया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.
पुलिस अधिकारी के अनुसार, सायन अस्पताल के नाम से मशहूर लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल जनरल अस्पताल के एक सफाई कर्मचारी को वॉशरूम के कूड़ेदान के अंदर एक नवजात शिशु का शव मिला. उन्होंने ऑन-ड्यूटी डॉक्टरों को इसके बारे में सूचित किया. डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस को सतर्क कर दिया.
सायन पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, एक अज्ञात महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 317 (शिशुओं को फेंकना और त्यागना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.उन्होंने कहा कि पुलिस अधिक सुराग पाने के लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है.
आपको बता दें कि बीते अक्टूबर माह में इसी तरह का मामला महाराष्ट्र के पालघर जिले से भी सामने आया था जहां अज्ञात शख्स ने एक नवजात शिशु को कूड़ेदान में फेंक दिया था. यहां एक राहगीर ने लोनीपाड़ा इलाके में कूड़े के डिब्बे में बच्चे को देखा और पुलिस को सूचित किया था. जिसके बाद शिशु को अस्पताल ले जाया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










