
मुंबईः 65 हजार स्कूलों में लगाए जाएंगे CCTV कैमरे, शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने दिया आदेश
AajTak
महाराष्ट्र के स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद होगी, ताकि यौन हिंसा की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके. इसके लिए शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने आदेश जारी किए हैं. साथ ही स्कूलों में समिति बनाने के निर्देश भी दिए हैं.
महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया. स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने विधान परिषद में कहा कि राज्य में लगभग 65,000 स्कूल हैं, जिनमें राज्य द्वारा संचालित, वित्त पोषित, निजी और विभिन्न शिक्षा बोर्डों से जुड़े स्कूल शामिल हैं.
"इन सभी स्कूलों को सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए, ताकि स्कूलों में यौन उत्पीड़न पर लगाम लगाई जा सके. शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम स्कूलों के लिए हार्ड-ड्राइव के साथ सीसीटीवी कैमरों को लगवाना अनिवार्य करेंगे. साथ ही इस काम में सहायता भी का जाएगी, ताकि रोजाना की गतिविधियों की फुटेज को रिकॉर्ड किया जा सके और जांच के लिए जरूरत पड़ने पर फुटेज उपलब्ध कराई जा सके.
एजेंसी के मुताबिक महाराष्ट्र की मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि स्कूलों को 'सखी सावित्री' समिति का गठन करना होगा. जिसमें स्कूल की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रिंसिपल, महिला शिक्षक, डॉक्टर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पुरुष और महिला छात्र शामिल हों.
वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो प्रिंसिपल, महिला शिक्षक जांच भी करें. उन्होंने कहा कि जो भी समिति बनाई जाए उसके सदस्यों के नाम स्कूलों में प्रमुखता से प्रदर्शित होने चाहिए. गायकवाड़ ने कहा कि स्कूल शिक्षा आयुक्त इन समितियों के कामकाज की देखरेख करेंगे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







