
मुंबईः सी लिंक पर चील को बचाने में गई जान, टैक्सी की टक्कर से हवा में उछल गए 2 लोग, Video
AajTak
मुंबई के वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी. इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि टैक्सी की टक्कर के बाद दोनों हवा में उछल गए.
मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर हुए एक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. मुंबई के वर्ली थाने की पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. घटना पुरानी बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक टैक्सी ने दो लोगों को टक्कर मार दी. वीडियो में देखा जा सकता है कि टैक्सी के टक्कर मारने के बाद दोनों लोग हवा में उछलकर दूर जा गिरे. इस हादसे में अमर मनीष जरीवाला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे घायल ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.
बताया जाता है कि अमर मनीष जरीवाला पशु-पक्षियों को लेकर काफी संवेदनशील थे और यही संवेदनशीलता उनके लिए जानलेवा बन गई. अमर ने बांद्रा वर्ली सी लिंक पर अपनी ही कार से जख्मी एक चील को बचाने के लिए गाड़ी रुकवाई थी. अमर मनीष जरीवाला ने अपनी कार रुकवाई और ड्राइवर श्याम सुंदर कामत के साथ चील को बचाने के लिए नीचे उतरे.
अमर और उनके चालक नीचे उतरे थे कि तभी दूसरी लेन में आ रही एक टैक्सी ने टक्कर मार दी. टैक्सी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमर और चालक श्याम सुंदर, दोनों ही हवा में उछल गए और टैक्सी के आगे निकलने के बाद सड़क पर गिर पड़े. अमर मनीष जरीवाला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल चालक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई.
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अब वर्ली थाने की पुलिस ने टक्कर मारने वाले टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बताया जाता है कि अमर मनीष जरीवाला पीएनसी रोड स्थित एक सोसाइटी में रहते थे. वे किसी काम से मालाड जा रहे थे. मलाड जाने के लिए अमर ने सी लिंक का रास्ता चुना था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










