मीरा राजपूत ने बहनों के साथ शेयर की थ्रोबैक फोटो, हो रही वायरल
AajTak
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें वे अपनी बहनों के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपना हर पल फैंस के साथ साझा करती रहती हैं. अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है, जिसमें वे अपनी बहनों के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. मीरा ने शेयर की थ्रोबैक फोटो ये फोटो मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बहन के साथ दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर में प्रिया तुलशन और नूर वाधवानी के साथ एक छोटी बच्ची भी नजर आ रही है. वो छोटी बच्ची और कोई नहीं मीरा राजपूत ही हैं. उनकी ये तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रही है. फोटो में देखा जा सकता है तीनों ने स्वेटर पहना हुआ है.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










