
मिस्र में शांति वार्ता के लिए स्टेज तैयार लेकिन बमबारी नहीं रोक रहा इजरायल, 48 घंटे में 130 हमले, 94 की मौत
AajTak
मिस्र में हमास और इजरायल के बीच संघर्ष विराम और बंधक रिहाई को लेकर अहम वार्ता शुरू होने जा रही है. अमेरिका और कतर की मध्यस्थता में चल रही इस कोशिश को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना का हिस्सा माना जा रहा है. इस बीच गाजा में इजरायल की बमबारी जारी है.
अमेरिका के कड़े रुख और शांति प्लान पर हमास की रजामंदी के बावजूद गाजा में इजरायली बमबारी दूसरे दिन भी जारी है. 48 घंटों में 131 हवाई हमलों में 94 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. बयान में कहा गया कि यह "चलता हुआ नरसंहार" फिलिस्तीनी जनता के खिलाफ इजरायल की लगातार हिंसा का हिस्सा है.
गाजा प्रशासन ने कहा, "हम इन अपराधों के लिए पूरी तरह से इजराइली दुश्मन को जिम्मेदार ठहराते हैं और अमेरिकी प्रशासन सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हैं कि तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि यह आक्रामकता रुके."
यह भी पढ़ें: 'जल्दी करो... वरना रक्तपात होगा', ट्रंप ने 'गाजा प्लान' को लेकर हमास को फिर दी चेतावनी
इस बीच, संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई को लेकर हमास और इजरायल के बीच मिस्र में अहम वार्ता शुरू होने जा रही है. रविवार को हमास नेताओं का दल काहिरा पहुंचा, जबकि इजरायली प्रतिनिधिमंडल सोमवार को शार्म अल-शेख पहुंचने वाला है. अमेरिका की मध्यस्थता में यह कोशिशें हो रही हैं ताकि लगभग दो साल से जारी गाजा युद्ध को रोका जा सके.
'अगर ईमानदार है हमास तो...'
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि आने वाले "कुछ दिन बेहद निर्णायक" होंगे. उन्होंने बताया कि "अगर हमास ईमानदार है तो तकनीकी बातचीत के दौरान उसकी नीयत साफ हो जाएगी."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









