
मिसाइल एक्टिविटी, ओपन सोर्स वीडियो... जानें किस आधार पर US ने कहा 500 मौतों की घटना के लिए इजरायल नहीं जिम्मेदार
AajTak
गाजा के अस्पताल में हुए ब्लास्ट में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस हमले को हमास और ईरान, इजरायल का अटैक बता रहे हैं तो वहीं इजरायल ने सबूतों के साथ दावा किया है कि यह हमला इस्लामिक जिहाद नाम के आतंकी संगठन की मिसाइल मिसफायर होने के कारण हुआ है.
इजरायल-हमास जंग के बीच गाजा के अस्पताल में हुए ब्लास्ट के बाद बवाल मचा हुआ है. कहा जा रहा है कि इस हमले में गाजा के 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद अब सभी इस्लामिक देश एकजुट होने लगे हैं. एक तरफ फिलिस्तीन और ईरान इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ इजरायल इन आरोपों का लगातार खंडन कर रहा है. इजरायल का दावा है कि अस्पताल में ब्लास्ट फिलिस्तीन के आतंकी संगठन इस्लामिक जिहाद के रॉकेट मिसफायर की वजह से हुआ है. इजरायल के इस दावे को अमेरिका का भी समर्थन मिला है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तेल अवीव में खड़े होकर कहा है कि इस अटैक के लिए इजरायल जिम्मेदार नहीं है.
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने अपने बयान में कहा है कि उन्होंने रिपोर्ट्स के आधार पर यह आंकलन किाय है कि गाजा के अस्पताल में फटने वाला रॉकेज इजरायल से फायर नहीं किया गया था. उन्होंने आगे कहा कि यह बात खुफिया जानकारी, मिसाइल एक्टिविटी, ओवरहेड इमेजरी, ओपन सोर्स वीडियो और घटना की तस्वीरों के आधार पर कही गई. वॉटसन ने खुफिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि गाजा पट्टी के फिलिस्तीनी आतंकियों का भी यह मानना है कि विस्फोट संभवतः फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के गलत रॉकेट या मिसाइल फायर में हुआ.
इजरायल ने लगा दी सबूतों की झड़ी
दरअसल, गाजा के अस्पताल में ब्लास्ट के बाद दुनियाभर के देश हरकत में आ गए थे. इस अटैक में 500 लोगों की मौत के बाद अरब देशों से तीखी प्रतिक्रिया आने लगी थी. लेकिन कुछ देर बाद ही इजरायल ने हमले का एक वीडियो जारी किया था. इसमें इजरायल की तरफ से दावा किया गया था कि गाजा की तरफ से आया रॉकेट ही मिसफायर होकर गाजा के अस्पताल में गिर गया. इसके बाद जैसे-जैसे यह मामला आगे बढ़ा एक के बाद एक हमले के कई वीडियो सामने आने लगे थे. इजरायल ने एक के बाद एक सबूतों की झड़ी लगा दी थी. हालांकि, आतंकी संगठन इस्लामिक जिहाद ने भी इसे मानने से इनकार कर दिया.
इजरायल ने जारी किया ऑडियो
इजरायल ने खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए जो सबूत पेश किए हैं, उनमें एक हमास के लड़ाकों का ऑडियो भी है. इजरायल का दावा है कि ये ऑडियो अस्पताल पर हुए हमले के बाद का है. दावा किया गया है कि इसमें हमास के दो लड़ाके बात कर रहे हैं कि अस्पताल पर फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद का ही रॉकेट मिस फायर होकर गिरा है. हमास के लड़ाके आपस में कहते सुनाई दे रहे हैं कि ये इजरायल का नहीं, हमारा रॉकेट ही दिख रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










