
मिशन 2024: ललन बोले BJP को 150 सीटों तक समेट देंगे, नीतीश ने किया करेक्शन सिर्फ 50
AajTak
पटना के राज्य मुख्यालय में शनिवार को जेडीयू की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई. पहले दिन राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी नेताओं एवं देशभर के पदाधिकारियों शामिल हुए हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष भी बैठक में मौजूद रहे.
जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में शनिवार को पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए जदयू अध्यक्ष ललन सिंह बोले कि बीजेपी को 2024 से 150 सीटों के भीतर समेट देना है. इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तपाक से बोल पड़े कि संख्या ज्यादा बोल दी है, उन्हें 50 के भीतर समेट देना है.
वहीं बीजेपी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर 2024 में बीजेपी के लिए 50 सीट वाले बयान पर पलटवार किया. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि बीजेपी के बारे में बात करने के बजाय सीएम को पहले अपना गठबंधन बनाना चाहिए.
बीजेपी के षड्यंत्र से हमारी सीटें घटीं: जेडीयू
कार्यकारिणी बैठक में 9 अगस्त को हुई बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में हुए परिवर्तन पर संतोष जताया गया. बैठक में एक प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें कहा गया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में सहयोगी दल बीजेपी के षड्यंत्र से हमारी सीटें कम हो गई. कहा गया कि नीतीश कुमार उस समय मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे लेकिन बीजेपी नेतृत्व के आग्रह पर उन्होंने मुख्यमंत्री बनना स्वीकार किया.
जेडीयू ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमें उम्मीद थी कि बीजेपी नीत NDA की सरकार बिहार के विकास में समुचित सहयोग करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया.
जेडीयू ने 50 लाख सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










