
मिशन 2024 की तैयारी में जुटी BJP, अमित शाह और जेपी नड्डा को सौंपी गई ये जिम्मेदारी
AajTak
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रणनीति के तहत मिशन 2024 के रोडमैप पर काम करना शुरू कर दिया है. दोनों नेताओं ने चुनावी राज्यों की कमजोर सीटों के दौरे शुरू कर दिए हैं.
मार्च 2022 में पांच में से चार राज्यों में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी अब अपनी ताकत 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए लगानी शुरू कर दी है. पार्टी ने उन 150 से अधिक सीटों की सूची बनाई है जहां उसे अपनी स्थिति को मजबूत करना है. पार्टी के दो कद्दावर नेताओं गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरों का कार्यक्रम भी बनाया गया है. अब दोनों ही नेता हर महीने देशभर में दौरा कर संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस महीने की शुरुआत कर्नाटक दौरे से की है और फिलहाल समय वे पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. पश्चिम बंगाल में पिछले साल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद से उनका यह पहला दौरा है. अमित शाह के इस दौरे का मकसद पश्चिम बंगाल में बीजेपी में पड़ी फूट को खत्म करना और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाना है.
मई में 8 राज्यों के दौरे पर अमित शाह
पश्चिम बंगाल के बाद अमित शाह 9 और 10 मई को असम के दौरे पर रहेंगे. वहां वे भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के समारोह में हिस्सा लेंगे. 14 मई को वे तेलंगाना और 15 मई को केरल के दौरे पर रहेंगे. गृह मंत्री अमित शाह 20 मई को उत्तराखंड और 21 तथा 22 मई को अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे. वे 27 मई को महाराष्ट्र जबकि 28 और 29 मई को चुनावी राज्य गुजरात में रहेंगे. इन सभी दौरों को इस तरह बनाया गया है जिनमें शाह सरकारी कार्यक्रमों के साथ ही पार्टी संगठन के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे तथा इन सभी राज्यों में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने पिछले महीने कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार आदि राज्यों का दौरा किया था.
जेपी नड्डा मई में 6 राज्यों के दौरे पर
वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को तेलंगाना में थे जहां उन्होंने एक बड़ी रैली को संबोधित किया था और आज वे केरल दौरे पर हैं. केरल से वापसी के बाद वे 12 मई को उत्तर प्रदेश जा सकते हैं. वहां से आने के बाद 13 और 14 मई को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे जहां इस साल के अंत में चुनाव होना है. इसके अगले दिन यानी 15 मई को नड्डा पंजाब के दौरे पर रहेंगे. फिर 19 और 20 मई को राजस्थान का दौरा करेंगे जहां पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










